Dhanteras 2025 पर घर लाएं ये 5 चीजें, पीछे-पीछे पैसा भी चला आएगा
Spiritual Oct 17 2025
Author: Manish Meharele Image Credits:adobe stock
Hindi
कब है धनतेरस 2025?
धनतेरस 18 अक्टूबर, शनिवार को है। इस दिन कुछ खास चीजें घर लाई जाएं तो किसी की भी किस्मत चमक सकती है क्योंकि ये चीजें पैसों को आकर्षित करती हैं। जानें कौन-सी हैं ये 5 चीजें…
Image credits: adobe stock
Hindi
कुबेर की मूर्ति घर लाएं
धनतेरस पर भगवान कुबेर की पूजा विशेष रूप से की जाती है। धनतेरस पर इनकी प्रतिमा घर लाकर उत्तर दिशा में रख दें। इससे बहुत जल्दी धन लाभ के योग बन सकते हैं।
Image credits: pinterest
Hindi
दक्षिणावर्ती शंख है चमत्कारी
शंख को देवी लक्ष्मी का भाई कहा जाता है। धनतेरस पर दक्षिणावर्ती शंख लेकर आएं और इसकी पूजा कर लाल कपड़े में लपेटकर तिजोरी में रख दें। आपको कभी पैसों की कमी नहीं होगी।
Image credits: pinterest
Hindi
पारद लक्ष्मी प्रतिमा से होता है धन लाभ
पारद को चमत्कारी धातु कहा जाता है। इससे बनी देवी लक्ष्मी की प्रतिमा बहुत शुभ मानी जाती है। घर में लाकर इसे पूजा स्थान पर स्थापित कर दें। आपकी संपत्ति बढ़ती रहेगी।
Image credits: pinterest
Hindi
बरकत बढ़ाते हैं देवी लक्ष्मी के चरण चिह्न
मां लक्ष्मी के चरण चिह्न बहुत शुभ होते हैं। धनतेरस पर चांदी से बने चरण चिह्न लाकर इसे अपनी तिजोरी, लॉकर या गल्ले में रख दें। देवी लक्ष्मी की कृपा आप पर हमेशा बनी रहेगी।
Image credits: adobe stock
Hindi
पूजा स्थान पर रखें श्रीयंत्र
श्रीयंत्र को देवी लक्ष्मी का साक्षात रूप माना जाता है। धनतेरस पर किसी भी धातु पर अंकित श्रीयंत्र लाकर घर के मंदिर में स्थापित करें। इससे आप पैसों की तंगी से बचे रहेंगे।