धनतेरस 2025 पर खरीदी के 10 बेस्ट शुभ मुहूर्त, नोट करें टाइमिंग
Spiritual Oct 16 2025
Author: Manish Meharele Image Credits:Getty
Hindi
कब है धनतेरस 2025?
इस बार धनतेरस 18 अक्टूबर, शनिवार को है। इस दिन खरीदी के 10 शुभ मुहूर्त बन रहे हैं। इनमें से किसी भी मुहूर्त में आप खरीदी कर सकते हैं। आगे जानें इन मुहूर्तों का समय…
Image credits: Getty
Hindi
धनतेरस 2025 पर शुभ मुहूर्त टाइम
18 अक्टूबर, शनिवार को धनतेरस पर खरीदी का पहला शुभ मुहूर्त सुबह 07:53 से 09:19 मिनिट तक रहेगा। इसके बाद दूसरा मुहूर्त दोपहर 12:12 से 01: 38 तक रहेगा।
Image credits: Getty
Hindi
धनतेरस 2025 शॉपिंग मुहूर्त
धनतेरस पर दोपहर में भी शॉपिंग के मुहूर्त रहेंगे। इनका समय दोपहर 01:38 से 03:05 तक और 03:05 से शाम 04:31 तक रहेगा। इन मुहूर्त में आप मनपसंद शॉपिंग कर सकते हैं।
Image credits: Getty
Hindi
धनतेरस 2025 मुहूर्त टाइमिंग
18 अक्टूबर को धनतेरस पर शाम 05:57 से 07:31 तक इसके बाद रात 09:05 से 10:38 तक भी शुभ मुहूर्त रहेगा। ये मुहूर्त भी शॉपिंग के लिए बेस्ट है।
Image credits: Getty
Hindi
धनतेरस 2025 अभिजीत मुहूर्त
धनतेरस पर शॉपिंग के लिए अभिजीत मुहूर्त का विशेष महत्व माना जाता है। इस बार इसका समय दोपहर 11 बजकर 39 मिनिट से 12 बजकर 35 मिनिट तक रहेगा।
Image credits: Getty
Hindi
धनतेरस 2025 बेस्ट मुहूर्त
धनतेरस पर वृश्चिक लग्न का मुहूर्त सुबह 08:43 से 11:02 तक, कुंभ लग्न का मुहूर्त दोपहर 02:49 से शाम 04:16 तक और वृषभ लग्न का मुहूर्त शाम 07:17 से रात 09:13 तक रहेगा।