Hindi

दिवाली 2024 पर पूजा के लिए देवी लक्ष्मी की कैसी तस्वीर घर लाएं?

Hindi

दिवाली 31 अक्टूबर को

31 अक्टूबर, गुरुवार को दिवाली मनाई जाएगी। इस दिन देवी लक्ष्मी की पूजा का विधान है। पूजा के लिए देवी लक्ष्मी की कैसी तस्वीर घर लेकर आएं? आगे जानिए इससे जुड़ी खास बातें…

Image credits: Getty
Hindi

हाथी पर बैठी लक्ष्मी की पूजा करें

दीपावली पर हाथी पर बैठी देवी लक्ष्मी की पूजा विशेष शुभ मानी गई है। ऐसी तस्वीर की पूजा करने से घर में सुख-समृद्धि, बनी रहती है। देवी के इस रूप को गजलक्ष्मी कहते हैं।

Image credits: Getty
Hindi

ऐसी तस्वीर भी होती है शुभ

माता लक्ष्मी की कमल के आसन पर बैठी हुई तस्वीर भी शुभ होती है। दीपावली पर ऐसी तस्वीर की पूजा करने से मां लक्ष्मी हमेशा हमारे घर में निवास करती है और बरकत बनी रहती है।

Image credits: Getty
Hindi

सुख-समृद्धि देती है ऐसी तस्वीर

जिस तस्वीर में देवी लक्ष्मी भगवान विष्णु के पैरों की ओर बैठी हो, उसकी पूजा करने से घर में हर तरह के सुख मिलते हैं और निगेटिविटी दूर होती है। पति-पत्नी में सामंजस्य बना रहता है।

Image credits: Getty
Hindi

ये तस्वीर होती है सबसे खास

जिस तस्वीर में देवी लक्ष्मी के साथ श्रीगणेश और सरस्वती भी हों, इसकी पूजा करने से दुनिया भर के सुख हमें मिलते हैं। ऐसा करने से ज्ञान, बुद्धि और धन तीनों की प्राप्ति हमें होती है।

Image credits: Getty
Hindi

ऐसी तस्वीर भी देती है शुभ फल

जिस तस्वीर में देवी लक्ष्मी किसी आसन पर बैठी हो, वह भी शुभ फल देने वाली मानी गई है। इसे स्थाई लक्ष्मी भी कहते हैं। दिवाली पर ऐसी तस्वीर की पूजा करने से शुभ फल मिलते हैं।

Image Credits: Getty