दीपावली 2024 पर देवी-देवताओं के अलावा और किन 5 की पूजा करें?
Spiritual Oct 31 2024
Author: Manish Meharele Image Credits:Getty
Hindi
कब है दीपावली 31 अक्टूबर को?
इस बार दीपावली 31 अक्टूबर, गुरुवार को है। इस दिन देवी-देवताओं के अलावा और भी कुछ चीजों की पूजा जरूर करनी चाहिए। ऐसा करने से गुड लक बढ़ता है और शुभ फल मिलते हैं…
Image credits: Getty
Hindi
बही खाते की पूजा करें
अगर आप व्यापारी हैं तो दीपावली पर अपने बही खातों की पूजा जरूर करें। बही खातों से में बिजनेस की पूरी डिटेल होती है, इसलिए इसकी पूजा दिवाली के दिन जरूर करनी चाहिए।
Image credits: Getty
Hindi
पुस्तकों की पूजा भी करें
लक्ष्मी पूजा के समय वहां कोई पुस्तक और पेन-कॉपी भी जरूर रखें। ये चीजें देवी सरस्वती का स्वरूप मानी गई हैं। लक्ष्मी पूजन के साथ इनकी पूजा करने से ज्ञान की वृद्धि होती है।
Image credits: Getty
Hindi
इनकी पूजा भी जरूर करें
अगर आप कम्प्यूटर, लेपटॉप आदि के माध्यम से धन कमाते हैं तो दीपावली पर इनकी पूजा भी जरूर करें। इससे आपके घर में सुख-समृद्धि बनी रहेगी और देवी लक्ष्मी आप पर प्रसन्न रहेंगी।
Image credits: Getty
Hindi
तराजू-बाट की पूजा करें
दीपावली पर तराजू-बाट की पूजा भी जरूर करनी चाहिए क्योंकि ये हमारे आजीविका का साधन होता है। हमारे जीवन चक्र को चलाने में इसका भी महत्वपूर्ण योगदान होता है।
Image credits: Getty
Hindi
वाहनों की पूजा भी करनी चाहिए
दीपावली पर देवी लक्ष्मी की पूजा के बाद वाहनों की पूजा भी जरूर करें। हिंदू धर्म में वाहन को देवी कालका का रूप माना जाता है। जरूरी कामों के वक्त वाहनों की खास उपयोगिता होती है।