Hindi

Diwali 2025: दिवाली पर कौन-सा मंत्र बोलकर जलाएं दीपक?

Hindi

दिवाली 20 अक्टूबर को

इस बार दिवाली 20 अक्टूबर, सोमवार को है। इस दिन लक्ष्मी पूजा करते समय दीपक जरूर जलाते हैं। दीपक जलाते समय एक मंत्र बोलना बहुत शुभ रहता है। जानें कौन-सा है ये मंत्र…

Image credits: Getty
Hindi

सबसे पहले जलाएं ये खास दीपक

दिवाली पर पूजा करते समय वैसे तो 11 या 21 दीपक जलाएं जाते हैं लेकिन सबसे पहले एक मुख्य दीपक जलाया जाता है जो आकार में थोड़ा बड़ा होता है। इसमें शुद्ध घी डाला जाता है।

Image credits: Getty
Hindi

देवी लक्ष्मी के सामने रखा जाता है ये दीपक

मुख्य दीपक हमेशा देवी लक्ष्मी चित्र के सामने रखा जाता है। खास बात ये है कि ये दीपक रात भर जलता है। अगले दिन लक्ष्मी प्रतिमा के विसर्जन के समय इसे हटाया जाता है।

Image credits: Getty
Hindi

ये मंत्र बोलकर जलाएं दीपक

पूजा करते समय मुख्य दीपक जलाएं। इसे जालते समय ये मंत्र बोलें- शुभं करोति कल्याणं, आरोग्यं धन संपदाम्, शत्रु बुद्धि विनाशाय, दीपं ज्योति नमोस्तुते।

Image credits: Getty
Hindi

क्या है इस मंत्र का अर्थ?

दीपक मंत्र का अर्थ है कि ‘शुभ और कल्याण करने वाली, अच्छी सेहत और धन-संपदा देने वाली, शत्रु बुद्धि का विनाश करने वाली दीपक की ज्योति को मैं नमस्कार करता हूं।

Image credits: Getty
Hindi

क्यों बोलते हैं दीपक मंत्र?

किसी भी शुभ कार्य से पहले दीपक जलाते समय ये मंत्र बोला जाता है। ऐसा करने से सभी देवी-देवताओं की कृपा हम पर बनी रहती है और जीवन में सुख-समृद्धि और शांति बनी रहती है।

Image credits: Getty

दिवाली 2025 की रात करें इन खास मंत्रों का जाप, बनेंगे धन लाभ के योग

दिवाली पर मां लक्ष्मी को इन 7 चीजों का लगाएं भोग, नहीं होगी धन की कमी

Diwali 2025: दिवाली पर बन रहा दुर्लभ संयोग, खरीद लाएं ये 5 शुभ चीजें

Diwali 2025 Muhurat: नोट करें दिवाली के सुबह से रात तक के शुभ मुहूर्त