Hindi

Diwali 2025 पर करें राशि अनुसार उपाय, मिलेगा देवी लक्ष्मी का आशीर्वाद

Hindi

दिवाली के राशि अनुसार उपाय

Diwali Rashi Anusar Upay: इस बार दिवाली 20 अक्टूबर को है। इस दिन अगर राशि अनुसार खास उपाय किए जाएं तो किसी की भी किस्मत चमक सकती है। इससे देवी लक्ष्मी की कृपा भी आप पर बनी रहेगी।

Image credits: Gemini
Hindi

मेष राशि के लिए दिवाली उपाय

दीपावली की रात इस राशि के लोग एक सफेद कपड़े में थोड़ा सा लाल चंदन और केसर बांधकर अपनी तिजोरी या गल्ले में रखें। पैसों की तंगी नहीं होगी।

Image credits: Getty
Hindi

वृषभ राशि के लिए दिवाली उपाय

दीपावली पर देवी लक्ष्मी को कमल का फूल अर्पित करें साथ ही खीर का भोग भी लगाएं। इससे आपके जीवन में खुशहाली और सुख-समृद्धि बनी रहेगी।

Image credits: Getty
Hindi

मिथुन राशि के लिए दिवाली उपाय

इस राशि के लोग दक्षिणावर्ती शंख में जल लेकर देवी लक्ष्मी की प्रतिमा का अभिषेक करें। ऐसा करते समय लक्ष्मी मंत्र का जाप भी करें। जल्दी ही धन लाभ के योग बनेंगे।

Image credits: Getty
Hindi

कर्क राशि के लिए दिवाली उपाय

दिवाली की रात 12 बजे के बाद पीपल के नीचे सरसों के तेल का चौमुखी दीपक लगाएं और देवी लक्ष्मी को घर आने के लिए निमंत्रित करें। इससे देवी लक्ष्मी की कृपा आप पर बनी रहेगी।

Image credits: Getty
Hindi

सिंह राशि के लिए दिवाली उपाय

ये लोग दीपावली की शाम को घर के मुख्य दरवाजे के दोनों ओर दीपक जलाएं। इसमें काले तिल भी डालें। इससे घर में पॉजिटिव एनर्जी बनी रहेगी और किस्मत का साथ मिलेगा।

Image credits: Getty
Hindi

कन्या राशि के लिए दिवाली उपाय

दीपावली पर कमलगट्टे की माला देवी महालक्ष्मी को अर्पित करें। बाद में इस माला को किसी योग्य ब्राह्मण को दान कर दें। इससे घर में सुख-समृद्धि और शांति रहेगी।

Image credits: Getty
Hindi

तुला राशि के लिए दिवाली उपाय

इस राशि के लोग दीपावली पर पीपल के पत्ते पर केसर से श्रीं श्रियै नम: लिखें और इसे अपने पर्स में रखें। इस उपाय से जल्दी ही इनकी हर मनोकामना पूरी हो सकती है।

Image credits: Getty
Hindi

वृश्चिक राशि के लिए दिवाली उपाय

ये लोग दीपावली पर देवी लक्ष्मी को सुहाग की सामग्री जैसे लाल चुनरी, चूड़ी, बिछिया आदि चीजें चढ़ाएं। बाद में ये सुहागिन महिला को दान कर दें। इससे इनका जीवन खुशहाल रहेगा।

Image credits: Getty
Hindi

धनु राशि के लिए दिवाली उपाय

इस राशि वाले दिपावली पर देवी लक्ष्मी को पीले रंग की मिठाई का भोग लगाएं। इससे इनकी परेशानियां खत्म होंगी और सभी तरह के सुख इन्हें प्राप्त होंगे।

Image credits: Getty
Hindi

मकर राशि के लिए दिवाली उपाय

ये लोग दीपावली की रात 12 बजे बाद देवी लक्ष्मी की प्रतिमा के सामने बैठकर कनकधारा स्त्रोत का पाठ करें। इससे इनकी गरीबी दूर हो सकती है।

Image credits: Getty
Hindi

कुंभ राशि के लिए दिवाली उपाय

इस राशि के लोग दिवाली की रात कमलगट्टे की माला से ऊं ह्रीं ऐं क्लीं श्रीं मंत्र का जाप करें। इससे इनके जीवन में खुशहाली और सुख-समृद्धि बनी रहेगी।

Image credits: Getty
Hindi

मीन राशि के लिए दिवाली उपाय

ये लोग धार्मिक किताबों का दान दिवाली पर करें साथ ही देवी लक्ष्मी को पीले फूलों की माला पहनाएं। इससे इनके जीवन में सौभाग्य बना रहेगा और परेशानियां दूर होंगी।

Image credits: Getty

Diwali 2025: लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां खरीदते समय न करें ये 6 गलतियां

Dhanteras 2025 पर घर लाएं ये 5 चीजें, पीछे-पीछे पैसा भी चला आएगा

शुक्रवार के दिन भूलकर भी न करें ये काम, वरना जल्द ही गरीब हो जाएंगे आप

Diwali 2025: धनतेरस से भाई दूज तक, नोट करें हर दिन के शुभ मुहूर्त