आज ही नोट कर लें मई 2024 की ये 6 डेट्स, जानें क्या है खास इस दिन?
Spiritual Apr 27 2024
Author: Manish Meharele Image Credits:adobe stock
Hindi
मई 2024 की खास डेट्स
साल 2024 का पांचवां महीना मई शुरू होने वाला है। इस महीने में कईं बड़े व्रत-त्योहार मनाए जाएंगे। ये व्रत-त्योहार कब मनाए जाएं, अपनी डायरी में आज ही इनकी डेट्स नोट करें…
Image credits: adobe stock
Hindi
अक्षय तृतीया 2024 कब है?
10 मई, शुक्रवार को अक्षय तृतीया है। इस तिथि को स्वयंसिद्ध मुहूर्त भी कहते हैं। ग्रंथों में भी इसका विशेष महत्व बताया गया है। इसी दिन भगवान परशुराम का जन्मोत्सव भी मनाया जाएगा।
Image credits: adobe stock
Hindi
कब है शंकराचार्य जयंती 2024?
आद्य गुरु शंकराचार्य को साक्षात भगवान शिव का ही अवतार माना जाता है। इनकी जयंती 12 मई, रविवार को है। आद्य गुरु शंकराचार्य ने ही देश भर में 4 मठों की स्थापना की थी।
Image credits: adobe stock
Hindi
कब है गंगा सप्तमी 2024?
गंगा को देवनदी भी कहते हैं। ग्रंथों के अनुसार गंगा स्वर्ग से धरती पर उतरकर आई नदी है। इसमें स्नान मात्र से ही सभी पापों का नाश हो जाता है। इस बार गंगा सप्तमी 14 मई, मंगलवार को है।
Image credits: adobe stock
Hindi
कब है सीता नवमी 2024?
धर्म ग्रंथों के अनुसार, माता सीता का जन्म वैशाख मास में हुआ था। इस महीने में माता सीता का जन्मोत्सव सीता नवमी के नाम से मनाया जात है। इस बार ये पर्व 16 मई, गुरुवार को है।
Image credits: adobe stock
Hindi
नृसिंह जयंती 2024 कब है?
नृसिंह भगवान विष्णु के प्रमुख अवतारों में से एक हैं। भक्त प्रह्लाद की रक्षा के लिए भगवान ने ये अवतार लिया था। इस बार नृसिंह जयंती का पर्व 22 मई, बुधवार को मनाया जाएगा।
Image credits: adobe stock
Hindi
कब है बुद्ध जयंती 2024?
बौद्ध धर्म का प्रवर्तक भगवान बुद्ध की जयंती इस बार 23 मई, गुरुवार को मनाई जाएगी। कुछ धर्म ग्रंथों में बुद्ध को भी भगवान विष्णु का 9वां अवतार बताया गया है।