Spiritual

गौतम बुद्ध के 8 अनमोल विचार...

इस बार 5 मई, शुक्रवार को बुद्ध जयंती है। महात्मा बुद्ध के विचार आज भी हमें जीवन जीने का तरीका बताते हैं और परेशानियों से भी बचाते हैं। आगे जानिए बुद्ध के अनमोल विचार…

Image credits: Getty

gautam buddha quotes on success

शक करने की आदत बहुत खतरनाक होती है। शक लोगों को अलग कर देता है। ये आदत पति-पत्नी का रिश्ता, दो दोस्तों की दोस्ती और दो प्रेमियों का प्रेम खत्म कर सकती है।

Image credits: Getty

gautam buddha quotes on life

हम किसी भी बात पर जैसे ही क्रोधित होते हैं, सच का मार्ग छोड़कर अपने लिए प्रयास करने लगते हैं। क्रोधित व्यक्ति स्वार्थी होता है। वह अपनी बात मनवाने की कोशिश करता है।

Image credits: Getty

gautam buddha motivational quotes

ईर्ष्या और नफरत की भावनाएं जीवन में कोई भी खुशी हासिल नहीं करने देती हैं। ये भावनाएं हमारे मन की शांति खत्म कर देती हैं।

Image credits: Getty

Teachings of Mahatma Buddha

क्रोध को पाले रखना, गर्म कोयले को किसी और पर फेंकने के लिए पकड़े रहने के सामान है, इसमें हमारा हाथ भी जलता है।

Image credits: Getty

Thoughts of Mahatma Buddha

संसार में कभी भी खुशी और सुख स्थाई नहीं होते। दुख भी स्थाई नहीं है। अगर आप अंधेरे में डूबे हैं, बुरे समय का सामना कर रहे हैं तो आपको रोशनी की तलाश करनी चाहिए।

Image credits: Getty

Gautam Buddha Quotes

बीते हुए समय को याद नहीं करना चाहिए। भविष्य के लिए सपने नहीं देखना चाहिए, बल्कि अपने दिमाग को वर्तमान में ही केंद्रित करना चाहिए।

Image credits: Getty

भगवान बुद्ध के अनमोल विचार

जंगली जानवर की अपेक्षा कपटी और दुष्ट मित्र से डरना चाहिए। जंगली जानवर आपके शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है, लेकिन बुरा मित्र आपकी बुद्धि को नुकसान पहुंचाता है।

Image credits: Getty

भगवान बुद्ध की सीख

एक जलता हुआ दिया हजारों लोगों को रोशनी देता है, ठीक वैसे ही खुशियां बाटने से आपस में प्यार बढ़ता है। खुशियां बांटने से हमेशा बढ़ती हैं। कभी कम नहीं होती हैं।

Image credits: Getty