Hindi

कब होगा चंद्र ग्रहण? (Chandra Grahan 2023 Date)

5 मई को होने वाला चंद्र ग्रहण भारत में नहीं दिखेगा। इसलिए यहां इसकी मान्यता नहीं है। जहां ये ग्रहण दिखेगा, वहां कुछ बातों का ध्यान रखना होगा और कुछ काम करने से बचना होगा।

Hindi

गर्भवती महिलाएं बाहर न निकलें

ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से गर्भ में पल रहे शिशु पर बुरा असर होता है। इस बात का खास ध्यान रखना चाहिए।

Image credits: Getty
Hindi

स्त्री संग न करें

ग्रहण काल के दौरान स्त्री संग करने से बचना चाहिए। ऐसा करना पाप माना गया है। जो व्यक्ति ये काम करता है उसके जीवन में परेशानियां बनी रहती हैं और सेहत भी खराब रहती है।

Image credits: Getty
Hindi

धारदार चीजों का उपयोग न करें

ग्रहण के दौरान धारदार चीजों जैसे चाकू, कैंची आदि का उपयोग करने से बचना चाहिए। इन चीजों का उपयोग करने से कई तरह की परेशानियां जीवन में बनी रहती है।

Image credits: Getty
Hindi

पूजा न करें

ग्रहण काल के दौरान भगवान की पूजा नहीं करनी चाहिए। धर्म ग्रंथों के अनुसार, ऐसा करना अशुभ रहता है। मंत्र जाप और अपने ईष्टदेव का ध्यान कर सकते हैं।

Image credits: Getty
Hindi

सोए नहीं

धर्म ग्रंथों के अनुसार, ग्रहण काल के दौरान सोना भी नहीं चाहिए। ऐसा करने से सेहत पर बुरा असर होता है और निकट भविष्य में अन्य परेशानियों का सामना भी करना पड़ता है।

Image credits: Getty
Hindi

भोजन न करें

ग्रहण के दौरान भोजन न करें। मान्यता है कि ग्रहण के दौरान बैक्टीरिया, वायरस की संख्या तेजी से बढ़ती है। इस समय भोजन करने से ये सूक्ष्म जी हमारी सेहत बिगाड़ सकते हैं।

Image Credits: Getty