Spiritual

गंगा जल के 5 उपाय दूर कर सकते हैं आपकी परेशानियां

इस बार गंगा सप्तमी का पर्व 27 अप्रैल, गुरुवार को मनाया जाएगा। गंगा जल को हिंदू धर्म में बहुत पवित्र माना गया है। गंगा जल के उपायों से कई परेशानियां दूर हो सकती हैं। 

Image credits: Getty

गंगाजल घर में छिड़कें

जिस घर में निगेटिव शक्ति का असर हो, वहां सुबह-शाम गंगा जल छिड़कना चाहिए। गंगा जल के प्रभाव से निगेटिविटी दूर होती है और पॉजिटिविटी बढ़ती है। इससे घर में शांति बनी रहती है।

Image credits: Getty

बुरी शक्ति से बचने के लिए

अगर किसी व्यक्ति पर बुरी शक्ति यानी ऊपरी हवा का असर हो तो उस पर भी गंगा जल छिड़कना चाहिए। इससे पीड़ित व्यक्ति को आराम मिलता है और शीघ्र ही वह ठीक भी हो जाता है।

Image credits: Getty

पूजा स्थान पर रखें

गंगा जल को हमेशा पूजा स्थान पर रखना चाहिए, ऐसा करने से प्रतिदिन गंगाजल की पूजा भी हो जाती है और इससे घर में सुख-समृद्धि व शांति भी बनी रहती है। ये उपाय बहुत आसान है।

Image credits: Getty

वास्तु दोष भी होता है दूर

वास्तु शास्त्र के अनुसार, जिस घर में वास्तु दोष, वहां भी यदि रोज गंगा जल छिड़का जाए तो उस दोष की शांति संभव है और किसी तरह का कोई दुष्प्रभाव उस दोष का नहीं लगता।

Image credits: Getty

नए स्थान पर छिड़के गंगा जल

जब भी हम कोई नया काम शुरू करें जैसे दुकान या मकान का तो वहां सबसे पहले गंगा जल जरूर छिड़कें, इससे उस स्थान का दोष समाप्त हो जाता है और हमारी परेशानियां दूर होती हैं।

Image credits: Getty