अक्षय तृतीया पर क्या न खरीदें?
Hindi

अक्षय तृतीया पर क्या न खरीदें?

इस बार अक्षय तृतीया 22 अप्रैल को है। ये पर्व खरीदी के लिए बहुत ही शुभ माना जाता है। लेकिन इस दिन कुछ खास चीजें खरीदने से बचना चाहिए। आगे जानें उन चीजों के बारे में…

लोहे की चीजें या बर्तन
Hindi

लोहे की चीजें या बर्तन

अक्षय तृतीया पर लोहे के बर्तन या अन्य कोई लोहे का सामान नहीं खरीदना चाहिए, क्योंकि ये शनि की धातु है। शुभ अवसरों पर लोहा खरीदना ठीक नहीं माना जाता।

Image credits: Getty
यूज एंड थ्रो आइटम
Hindi

यूज एंड थ्रो आइटम

अक्षय तृतीया पर ऐसी चीजें न खरीदें जो एक बार उपयोग में ली जा सकती हैं। जिन्हें यूज एंड थ्रो आइटम कहा जाता है। ये चीजें खरीद कर फेंक देने से गुड लक खराब हो सकता है।

Image credits: Getty
एल्युमिनियम के बर्तन
Hindi

एल्युमिनियम के बर्तन

एल्युमिनियम एक मिश्रित धातु है। आयुर्वेद में भी एल्युमिनियम के बर्तनों में पकाए गए भोजन को अशुद्ध और सेहत के लिए ठीक नहीं माना गया है। अक्षय तृतीया पर ये भी न खरीदें।

Image credits: Getty
Hindi

कांच का सामान

ज्योतिष शास्त्र में कांच को राहु से संबंधित माना गया है। राहु एक अशुभ ग्रह है। अक्षय तृतीया पर राहु से संबंधित चीजें घर में लाना आपकी परेशानियां बढ़ा सकता है।

Image credits: Getty
Hindi

धारदार चीजें न खरीदें

अक्षय तृतीया पर पर धारदार चीजें जैसे चाकू या कैंची भी खरीदने से बचें। इन चीजों से निगेटिव एनर्जी निकलती है जो परिवार में अशांति लाती है। इसलिए इस तरह की चीजें न खरीदें।

Image credits: Getty

Surya Grahan 2023: 5 बातें, जो इस सूर्य ग्रहण के बारे में जानना चाहिये

Surya Grahan 2023: सूर्य ग्रहण में क्या करें और क्या करने से बचें?

Varuthini Ekadashi: धन लाभ के लिए 16 अप्रैल को एकादशी पर करें ये उपाय

Panchak April 2023: मृत्यु पंचक 15 अप्रैल से, ये 5 काम भूलकर भी न करें