महिलाएं ये 3 चीजें भूलकर भी मायके से ससुराल न लेकर जाएं
Spiritual Oct 21 2023
Author: Manish Meharele Image Credits:pexels
Hindi
पुत्री को उपहार देने की परंपरा
विवाह के समय लड़की के माता-पिता उसे हर वो चीज देते हैं, जो उसके वैवाहिक जीवन को सुखी और समृद्ध बना सके। विवाह के बाद भी विवाहित पुत्री को उपहार दिए जाने की परंपरा है।
Image credits: adobe stock
Hindi
कौन-सी 3 चीजें ससुराल न ले जाएं?
लोक मान्यताओं के अनुसार, विवाहित पुत्री को 3 चीजें कभी भी मायके से ससुराल नहीं ले जाना चाहिए। ऐसा करने से वैवाहिक जीवन में परेशानी बनी रहती है। जानें इन 3 चीजों के बारे में…
Image credits: Getty
Hindi
ये 3 चीजें ससुराल ले जाने से बचें
मान्यता है कि विवाहित पुत्र को मायके से कभी भी लाल मिर्ची, अनाज और अचार, ये तीनों चीजें अपने ससुराल नहीं ले जाना चाहिए। ऐसा करना परेशानियों का कारण बन सकती है, जानें क्यों?
Image credits: Getty
Hindi
मिर्ची क्यों न ले जाएं?
विवाहित लड़कियों को मायके से लाल मिर्ची नहीं ससुराल नहीं ले जाना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से परिवार में वाद-विवाद की स्थिति बनती है और नई-नई परेशानी खड़ी हो जाती हैं।
Image credits: freepik
Hindi
अनाज क्यों न ले जाएं?
मान्यता के अनुसार, अगर विवाहित लड़की मायके से अनाज अपने ससुराल ले जाती है तो मायके में हमेशा अनाज की कमी बनी रहती है। इसलिए ये काम करने से भी बचना चाहिए।
Image credits: adobe stock
Hindi
अचार क्यों न ले जाएं?
कहते हैं कि मायके से जो लड़की अचार लेकर ससुराल जाती है, उसके वैवाहिक जीवन में हमेशा परेशानी बनी रहती है यहां तक कि पति-पत्नी एक-दूसरे से अलग रहने लगते हैं।