Hindu Tradition: दूल्हा-दुल्हन मंडप के नीचे ही क्यों लेते हैं 7 फेरे?
Spiritual May 16 2025
Author: Manish Meharele Image Credits:Getty
Hindi
विवाह की परंपराएं होती हैं खास
हिंदू धर्म में शादी-विवाह के दौरान अनेक परंपराएं निभाई जाती हैं। इन परंपराओं के पीछे कोई न कोई कारण जरूर छिपा होता है। लेकिन बहुत कम लोग इसके पीछे का कारण जानते हैं।
Image credits: Getty
Hindi
किन चीजों से बनता है मंडप?
हिंदू धर्म में जब भी कोई विवाह होता है तो इस दौरान बांस की लकड़ियों से मंडप तैयार किया जाता है साथ ही इस बनाने में आम के पत्तों आदि शुभ चीजों का उपयोग भी किया जाता है।
Image credits: Getty
Hindi
विवाह के लिए मंडप क्यों जरूरी?
विवाह के दौरान जब दूल्हा-दुल्हन 7 फेरे लेते हैं तो इसी मंडप के नीचे लेते हैं। बिना मंडप के फेरे नहीं लिए जाते। मंडप के नीचे ही दूल्हा अपनी दुल्हन को मंगलसूत्र पहनाता है।
Image credits: Getty
Hindi
मंडप को क्यों मानते हैं शुभ?
हिंदू धर्म में मंडप को बहुत ही पवित्र और शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इस मंडप में देवी-देवताओं का वास होता है। आम के पत्ते और बांस इसकी शुभता को और बढ़ा देते हैं।
Image credits: Getty
Hindi
मंडप में ही क्यों लेते हैं 7 फेरे?
बांस जहां वंश वृद्धि का प्रतीक है वहीं आम के पत्ते पूजा के लिए शुभ माने गए हैं। इन दोनों का प्रभाव दूल्हा-दुल्हन के वैवाहिक जीवन में बना रहता है। इसलिए मंडप का विशेष महत्व है।