Spiritual

चंद्र ग्रहण के साए में मनेगी होली 2024, होलिका पूजन कर पाएंगे या नहीं?

Image credits: Getty

होलिका दहन पर चंद्र ग्रहण (Holika Dahan 2024)

इस बार होलिका दहन पर चंद्र ग्रहण का संयोग बन रहा है, जिसके चलते लोगों के में ये प्रश्न है कि वे होलिका की पूजा कर पाएंगे या नहीं? जानें कब होगा चंद्रग्रहण और इससे जुड़ी खास बातें…

Image credits: freepik

कब होगा होलिका दहन 2024?

होलिका दहन फाल्गुन पूर्णिमा पर होता है। ये तिथि 24 मार्च की सुबह 09:55 से 25 मार्च की दोपहर 12:30 तक रहेगी। होलिका की पूजा शाम को होती है, इसलिए ये पर्व इसी दिन मनाया जाएगा।

Image credits: freepik

कब होगा चंद्र ग्रहण 2024? (Chandra Grahan 2024)

साल 2024 का पहला चंद्र ग्रहण 25 मार्च, सोमवार की सुबह 10.23 बजे शुरू होगा, जो दोपहर 3.02 बजे तक रहेगा। होलिका पूजा 24 मार्च को की जाएगी, इसलिए इसमें कोई बाधा नहीं आएगी।

Image credits: Getty

क्या है ग्रहण भारत में दिखाई देगा?

ज्योतिषियों के अनुसार, 25 मार्च, सोमवार को होने वाला चंद्र ग्रहण भारत में कहीं भी किसी भी रूप में दिखाई नहीं देगा, इसलिए यहां इसके सूतक आदि नियम भी मान्य नहीं होंगे।

Image credits: Getty

14 दिन में होंगे 2 ग्रहण

25 मार्च, सोमवार को साल 2024 का पहला चंद्र ग्रहण होगा। इसके कुछ दिन बाद ही यानी 8 अप्रैल को साल का पहला सूर्य ग्रहण भी होगा। इस तरह 14 दिन में 2 ग्रहण का संयोग बनेगा।

Image credits: Getty

होलिका दहन 2024 का मुहूर्त

ज्योतिषियों के अनुसार, होलिका दहन 24 मार्च, रविवार को किया जाएगा। होलिका दहन का शुभ मुहूर्त 24 मार्च को रात 11 बजकर 12 मिनट से रात 12 बजकर 7 मिनट तक है।

Image credits: freepik