दिवाली के दूसरे दिन नहीं तो कब करें गोवर्धन पूजा? नोट करें सही तारीख
Spiritual Nov 03 2023
Author: Manish Meharele Image Credits:Getty
Hindi
गोवर्धन पूजा कब?
दीपावली उत्सव के चौथे दिन गोवर्धन पूजा की परंपरा है। इस दिन महिलाएं घर के आंगन में गोबर से गोवर्धन पर्वत प्रतिकृति बनाकर पूजा करती हैं। जानें इस बार कब करें गोवर्धन पूजा…
Image credits: Getty
Hindi
2 दिन रहेगी अमावस्या तिथि
दिवाली के दूसरे दिन गोवर्धन पूजा की जाती है, लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा। कारण ये है कि इस बार अमावस्या 2 दिन रहेगी जिसके कारण दिवाली और गोवर्धन पूजा में एक दिन का गेप रहेगा।
Image credits: Getty
Hindi
कब करें गोवर्धन पूजा?
इस बार कार्तिक शुक्ल प्रतिपदा तिथि 13 नवंबर, सोमवार की दोपहर 02:57 से 14 नवंबर, मंगलवार की दोपहर 02:36 तक रहेगी। उदया तिथि के अनुसार गोवर्धन पूजा 14 नवंबर को की जाएगी।
Image credits: Getty
Hindi
क्यों करते हैं गोवर्धन पूजा?
धर्म ग्रंथों के अनुसार, गोवर्धन पूजा की शुरूआत भगवान श्रीकृष्ण ने द्वापर युग में की थी। उन्होंने ही इसके लिए ग्रामवासियों को मनाया। तभी से ये परंपरा निरंतर चली आ रही है।
Image credits: Getty
Hindi
गाय-बछड़ों की पूजा भी
गोवर्धन पूजा के मौके पर गाय-बछड़ों की पूजा भी की जाती है। लोग इस दिन अपनी गाय-बछड़ों को सजाते हैं और जुलूस निकालते हैं। ये उनके प्रति धन्यवाद देने का पर्व है।