Hindi

Govardhan Puja 2025 Date: 21 या 22 अक्टूबर, कब करें गोवर्धन पूजा?

Hindi

कब करतें हैं गोवर्धन पूजा?

हर साल दिवाली के अगले दिन यानी कार्तिक शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को गोवर्धन पूजा की जाती है। लेकिन इस बार गोवर्धन पूजा की डेट को लेकर कन्फ्यूजन की स्थिति बन रही है।

Image credits: Getty
Hindi

5 नहीं 6 दिनों की रहेगी दिवाली?

ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि इस बार दिवाली 5 नहीं बल्कि 6 दिनों की रहेगी। गोवर्धन पूजा पर अन्नकूट सहित अनेक परंपराएं निभाई जाती हैं, इसलिए ये पर्व बहुत ही खास महत्व रहता है।

Image credits: Getty
Hindi

कब है दिवाली 2025?

इस बार दिवाली 20 अक्टूबर, सोमवार को है। आमतौर पर इसके अगले दिन गोवर्धन पूजा का पर्व मनाया जाता है, लेकिन इस बार तिथियों की घट-बढ़ के कारण ऐसा नहीं होगा।

Image credits: Getty
Hindi

प्रतिपदा तिथि कब से कब तक?

पंचांग के अनुसार, कार्तिक शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि 21 अक्टूबर, मंगलवार की शाम 05 बजकर 54 मिनिट से शुरू होगी, जो 22 अक्टूबर, बुधवार की रात 08 बजकर 17 मिनट तक रहेगी।

Image credits: Getty
Hindi

कब है गोवर्धन पूजा 2025?

उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रवीण द्विवेदी के अनुसार चूंकि कार्तिक शुक्ल प्रतिपदा तिथि का सूर्योदय 22 अक्टूबर को होगा, इसलिए इसी दिन गोवर्धन पूजा का पर्व मनाया जाएगा।

Image credits: Getty
Hindi

गोवर्धन पूजा कैसे करते हैं?

गोवर्धन पूजा के दिन गोबर से गोवर्धन पर्वत की कृति बनाकर इसकी पूजा की जाती है और भगवान श्रीकृष्ण को 56 भोग लगाया जाता है। मथुरा, वृंदावन में इस पर्व का विशेष महत्व है।

Image credits: Getty

Karwa Chauth 2025 पर श्रीगणेश को चढ़ाएं 5 चीजें, खुशहाल रहेगी लाइफ

Karwa Chauth: 2026 से 2030 तक कब मनाई जाएगी करवा चौथ? जानें डेट

Karwa Chauth Mantra: ये 4 मंत्र करेंगे इच्छा पूरी, करवा चौथ पर बोलें

करवा चौथ पर किस रंग के कपड़ें न पहनें महिलाएं? हो सकता है अपशकुन