Hindi

किस्मत चमकाने के लिए जन्माष्टमी 2024 कौन-सी 5 चीजें घर लेकर आएं?

Hindi

जन्माष्टमी 26 अगस्त को

26 अगस्त, सोमवार को जन्माष्टमी है। इस दिन कुछ खास चीजें घर में लाकर रखने से गुड लक बढ़ता है। ये चीजें बहुत ही चमत्कारी मानी जाती हैं। जानें कौन-सी हैं ये 5 चीजें…

Image credits: Getty
Hindi

शंख से होगा धन लाभ

जन्माष्टमी के मौके पर दक्षिणावर्ती शंख लाकर इसकी पूजा करें और तिजोरी में रखें। शंख को देवी लक्ष्मी का भाई कहा जाता है। ऐसा करने से आपके घर में धन-धान्य की कमी नहीं होगी।

Image credits: ADOBE STOCK
Hindi

मोर पंख भी है खास

भगवान श्रीकृष्ण के मुकुट में मोर पंख जरूर होता है। जन्माष्टमी के दिन इसे घर लेकर आएं तो अपने कान्हा के पास रखें। बाद में इसे अपने गल्ले में रखें, इससे व्यापार में वृद्धि होगी।

Image credits: ADOBE STOCK
Hindi

तुलसी की माला लेकर आएं

भगवान श्रीकृष्ण के मंत्र जाप के लिए तुलसी की माला का उपयोग किया जाता है। जन्माष्टमी के दिन इसे घर लेकर आएं और पूजा करें। इससे आपके घर में सुख-शांति बनी रहेगी।

Image credits: PINTEREST
Hindi

बांसुरी से दूर होते हैं दोष

जन्माष्टमी के मौके पर बांसुरी लेकर आएं। ये भगवान श्रीकृष्ण को अति प्रिय है। इसे अपने पूजा घर में रखें। वास्तु के अनुसार, बांसुरी घर में रखने से सभी तरह के दोष दूर होते हैं।

Image credits: ADOBE STOCK
Hindi

चांदी की गाय से रहेगी सुख-शांति

जन्माष्टमी पर चांदी से बनी छोटी गाय बछड़े सहित घर लेकर आएं तो इसे अपने घर के बैठक रूम में रखें। इससे आपके घर में हमेशा पॉजिटिव एनर्जी बनी और सुख-शांति बनी रहेगी।

Image Credits: PINTEREST