Hindi

जन्माष्टमी 2024 पर करें राशि अनुसार उपाय, हर इच्छा पूरी करेंगे कान्हा

Hindi

कब है जन्माष्टमी 2024?

26 अगस्त, सोमवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी है। इस दिन राशि अनुसार उपाय करना बहुत शुभ माना जाता है। इससे आपकी हर इच्छा पूरी हो सकती है। आगे जानिए इन उपायों के बारे में…

Image credits: freepik
Hindi

मेष राशि

इस राशि के स्वामी मंगल ग्रह हैं। इस राशि के लोग जन्माष्टमी पर भगवान श्रीकृष्ण का श्रृंगार लाल रंग के कपड़े से करें और केसरयुक्त मिठाई का भोग लगाएं। इससे इन्हें लाभ होगा।

Image credits: freepik
Hindi

वृषभ राशि

इस राशि के स्वामी शुक्र ग्रह है। जन्माष्टमी पर इस राशि के लोग भगवान श्रीकृष्ण का गाय के दूध से अभिषेक करें और खीर का भोग लगएं। इससे इन्हें धन लाभ के योग बन सकते हैं।

Image credits: freepik
Hindi

मिथुन राशि

इस राशि के स्वामी बुध ग्रह है। इस राशि के लोग जन्माष्टमी के शुभ मौके पर श्रीकृष्ण को हरे रंग की ड्रेस पहनाएं और हरे फलों का भोग लगाएं। इससे इनकी बुद्धि का विकास होगा।

Image credits: freepik
Hindi

कर्क राशि

इस राशि के स्वामी स्वयं चंद्रदेव हैं। जन्माष्टमी पर ये लोग भगवान श्रीकृष्ण का साफ जल से अभिषेक करें और केसर मिश्रित दूध का भोग लगाएं। इन्हें मानसिक शांति का अनुभव होगा।

Image credits: freepik
Hindi

सिंह राशि

इस राशि के स्वामी सूर्यदेव हैं। इस राशि वाले जन्माष्टमी पर किसी कृष्ण मंदिर में केसरिया ध्वज का दान करें और लाल रंग की मिठाई या फल का भोग लगाएं। लाभ होगा।

Image credits: freepik
Hindi

कन्या राशि

इस राशि के स्वामी बुधदेव हैं। इस राशि वाले जन्माष्टमी के मौके पर श्रीकृष्ण के मंत्रों का जाप करें और ड्राय फ्रूट से बनी मिठाई का भोग लगाएं। इससे इनकी हर परेशानी दूर हो सकती है।

Image credits: freepik
Hindi

तुला राशि

इस राशि का स्वामी शुक्रदेव हैं। इस राशि के लोग जन्माष्टमी पर कान्हा का श्रृंगार गुलाबी रंग के वस्त्रों से करें और ड्राय फ्रूट खीर का भोग लगाएं। इससे प्रॉपर्टी संबंधित लाभ होगा।

Image credits: freepik
Hindi

वृश्चिक राशि

इस राशि के स्वामी मंगलदेव हैं। जन्माष्टमी पर ये लोग चंदन मिश्रित जल से लड्डूगोपाल का अभिषेक करें और सेवफल या अनार का भोग लगाएं। इससे इनकी हर मनोकामना पूरी हो सकती है।

Image credits: freepik
Hindi

धनु राशि

इस राशि का स्वामी देवगुरु बृहस्पति हैं। जन्माष्टमी के मौके पर इस राशि के लोग भगवान श्रीकृष्ण को पीले वस्त्र पहनाएं और पीले फलों का भोग लगाएं। इनके बिगड़े काम बन जाएंगे।

Image credits: freepik
Hindi

मकर राशि

इस राशि के स्वामी शनिदेव हैं। ये लोग 21 दीपकों से भगवान श्रीकृष्ण की आरती करें और डार्क रंग की मिठाई का भोग लगाएं। इस उपाय से इनकी हर टेंशन दूर हो सकती है।

Image credits: freepik
Hindi

कुंभ राशि

इस राशि के स्वामी भी शनिदेव ही हैं। इस राशि वाले भगवान श्रीकृष्ण का श्रृंगार नीले रंग का वस्त्र से करें और ड्राय फ्रूट हलवे का भोग लगाएं। इनका जीवन सुखमय बना रहेगा।

Image credits: freepik
Hindi

मीन राशि

इस राशि के स्वामी गुरु ग्रह हैं। जन्माष्टमी पर इस राशि के लोग श्रीमद्भागवत गीता का पाठ करें और बेसन से बनी मिठाई का भोग लगाएं। इससे इनके जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी।

Image Credits: freepik