Hindi

जन्माष्टमी 2024 पूजन में श्रीकृष्ण को कौन-सी 5 चीजें जरूर चढ़ाएं?

Hindi

कब है जन्माष्टमी 2024?

इस बार जन्माष्टमी का पर्व 26 अगस्त, सोमवार को मनाया जाएगा। इस दिन भगवान श्रीकृष्ण की पूजा में कुछ चीजें जरूर चढ़ानी चाहिए। आगे जानिए कौन-सी हैं वो 5 चीजें…

Image credits: adobe stock
Hindi

श्रीकृष्ण को अर्पित करें मोरपंख

मोरपंख भगवान श्रीकृष्ण के स्वरूप से जुड़ा हुआ है। जन्माष्टमी पर भगवान श्रीकृष्ण को मोरपंख जरूर चढ़ाएं। इससे आपके जीवन में चल रही परेशानियां अपने आप ही दूर हो सकती हैं।

Image credits: adobe stock
Hindi

बांसुरी भी अर्पित करें श्रीकृष्ण को

बिना बांसुरी के भगवान श्रीकृष्ण के स्वरूप की कल्पना भी नहीं की जा सकती। जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर भगवान श्रीकृष्ण को बांसुरी भेंट करें। इससे घर के वास्तु दोष दूर होंगे।

Image credits: adobe stock
Hindi

पीले वस्त्र अर्पित करें

भगवान श्रीकृष्ण को पितांबरधारी भी कहते हैं। जन्माष्टमी पर इन्हें पीले रंग के वस्त्र अर्पित करें। इस उपाय से गुरु ग्रह से संबंधित शुभ फल मिलेंगे और लव लाइफ खुशहाल रहेगी।

Image credits: adobe stock
Hindi

रक्षासूत्र अर्पित करें

जन्माष्टमी पर भगवान श्रीकृष्ण को रक्षासूत्र भी अर्पित करें और प्रार्थना करें कि परिवार में किसी पर कोई संकट न आए। इससे भगवान की कृपा आपके परिवार पर हमेशा बनी रहती है।

Image credits: pinterest
Hindi

ये भोग लगाएं

जन्माष्टमी पर भगवान श्रीकृष्ण को माखन-मिश्री का भोग विशेष रूप से लगाएं। साथ ही तुलसी का पत्ता भी इसमें जरूर रखें। इस उपाय से आपके जीवन की समस्याएं दूर हो सकती हैं।

Image Credits: facebook