Hindi

Karwa Chauth Date 2025: कब है करवा चौथ, 10 या 11 अक्टूबर?

Hindi

कब करें करवा चौथ व्रत 2025?

करवा चौथ व्रत का इंतजार हर सुहागिन महिला को होता है। ये पर्व हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है। जानें साल 2025 में करवा चौथ की सही डेट…

Image credits: Getty
Hindi

कब से कब तक रहेगी चतुर्थी तिथि?

पंचांग के अनुसार कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि 9 अक्टूबर, गुरुवार की रात 10 बजकर 54 मिनिट से शुरू होगी जो 10 अक्टूबर, शुक्रवार की रात 07 बजकर 38 मिनिट तक रहेगी।

Image credits: Getty
Hindi

नोट करें करवा चौथ 2025 की सही डेट

उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रवीण द्विवेदी के अनुसार, चूंकि चतुर्थी तिथि का सूर्योदय 10 अक्टूबर को होगा और पूरे दिन भी यही तिथि रहेगी, इसलिए इसी दिन करवा चौथ का पर्व मनाया जाएगा।

Image credits: Getty
Hindi

क्यों करते हैं करवा चौथ व्रत?

मान्यता के अनुसार करवा चौथ का व्रत करने से महिलाओं का सौभाग्य अखंड बना रहता है और इससे पति की उम्र भी बढ़ती है, साथ ही घर में सुख-समृद्धि भी बनी रहती है।

Image credits: Getty
Hindi

करवा चौथ पर किसकी करें पूजा?

करवा चौथ पर मुख्य रूप से भगवान श्रीगणेश की पूजा की जाती है और चंद्रमा उदय होने पर चंद्रमा को भी जल से अर्घ्य दिया जाता है। पत्नी अपने पति की भी पूजा इस व्रत में करती हैं।

Image credits: Getty
Hindi

कब निकलेगा करवा चौथ 2025 का चांद?

पंचांग के अनुसार, करवा चौथ 2025 का चंद्रमा रात को लगभग 8 बजकर 10 मिनिट पर उदय होगा। अलग-अलग शहरों में चंद्रोदय के समय में आंशिक अंतर आ सकता है।

Image credits: Getty

Navratri: क्या आप जानते हैं देवी दुर्गा की सबसे प्रिय सुगंध कौन-सी है?

Daughters Day 2025: इस मूलांक की बेटियां होती हैं लकी, बनती हैं ऑफिसर

कहीं चढ़ाते मांस तो कहीं लगाते शराब का भोग, रहस्यमयी हैं ये देवी मंदिर

Kanya Pujan 2025: 6 बातें, जो कन्या पूजन में सभी को ध्यान रखनी चाहिए