कहीं चढ़ाते मांस तो कहीं लगाते शराब का भोग, रहस्यमयी हैं ये देवी मंदिर
Spiritual Sep 27 2025
Author: Manish Meharele Image Credits:adobe stock
Hindi
इन मंदिरों में देवी को चढ़ाते हैं मांस-मदिरा
हमारे देश में अनेक मंदिर हैं, जहां देवी को मांस-मदिरा का भोग भी लगाते हैं। इन मंदिरों से जुड़ी अनेक चमत्कारी मान्यताएं हैं। जानें ऐसे ही 5 मंदिरों के बारे में…
Image credits: adobe stock
Hindi
कोलकाता का काली मंदिर
कोलकाता का काली मंदिर एक सिद्ध शक्तिपीठ हैं। यहां देवी सती के पैर की उंगलियां गिरी थीं। इस मंदिर में देवी को अनेक तरह की चीजों का भोग लगाते हैं, मांस भी इनमें से एक है।
Image credits: wikipedia
Hindi
उज्जैन का गढ़कालिका मंदिर
मध्य प्रदेश के उज्जैन में महाकवि कालिदास की कुलदेवी गढ़कालिका का प्रसिद्ध मंदिर है। यहां देवी को मदिरा का भोग लगाने की परंपरा है। ये स्थान तंत्र साधना के लिए भी फेमस है।
Image credits: wikipedia
Hindi
गुवाहाटी का कामाख्या मंदिर
ये देवी के प्रमुख मंदिरों में से एक है। मान्यता है कि इसी स्थान पर देवी सती की योनी गिरी थी। ये मंदिर तंत्र-मंत्र के लिए भी प्रसिद्ध है। यहां देवी को मांस का भोग लगाया जाता है।
Image credits: wikipedia
Hindi
गोरखपुर का तरकुलहा देवी मंदिर
इस मंदिर में देवी को सात्विक के साथ-साथ नॉनवेज यानी मांसाहारी चीजों का भोग भी लागते हैं। खास बात ये है कि यही भोग बाद में भक्तों को प्रसाद के रूप में बांट दिया जाता है।
Image credits: facebook
Hindi
उड़ीसा का विमला मंदिर
देवी को इस मंदिर में पकी हुई मछली का भोग लगाते हैं। बाद में इसे भक्तों को प्रसाद के रूप में बांट दिया जाता है। विमला मंदिर के इस प्रसाद को 'बिमला परुसा' के रूप में जाना जाता है।