सर्व पितृ अमावस्या पर कैसे करें पितरों को खुश? जानें मुहूर्त और उपाय
Spiritual Sep 20 2025
Author: Manish Meharele Image Credits:Getty
Hindi
सर्व पितृ अमावस्या 21 सितंबर को
इस बार 21 सितंबर, रविवार को सर्व पितृ अमावस्या है। ये श्राद्ध पक्ष का अंतिम दिन है। इस दिन सभी पितरों का पिंडदान किया जाता है। जानें इस दिन पिंडदान का मुहूर्त और उपाय…
Image credits: Getty
Hindi
सर्व पितृ अमावस्या 2025 शुभ मुहूर्त
21 सितंबर को सर्व पितृ अमावस्या पर तर्पण-पिंडदान के लिए 2 शुभ मुहूर्त हैं- पहला कुतप काल-सुबह 11:50 से दोपहर 12:38 तक। दूसरा-रौहिण मूहूर्त दोपहर 12:38 से 01:27 तक।
Image credits: Getty
Hindi
जरूरतमंदों को दान करें
सर्व पितृ अमावस्या पर जरूरतमंदों को दान का विशेष महत्व है। इस दिन अपनी इच्छा अनुसार भूखों को भोजन का दान करें। कच्चा अनाज जैसे गेहूं और चावल आदि का दान भी करें।
Image credits: Getty
Hindi
पशु-पक्षियों को खाना खिलाएं
सर्व पितृ अमावस्या पर गाय को हरा चारा खिलाएं, कुत्ते को रोटी दें और मछलियों के लिए तालाब में आटे की गोलियां बनाकर डालें। इससे भी पितरों की कृपा आप पर बनी रहेगी।
Image credits: Getty
Hindi
ब्राह्मण को भोजन करवाएं
सर्व पितृ अमावस्या पर पितरों की शांति के लिए ब्राह्मणों को अपने घर पर बुलाकर भोजन करवाएं और दान-दक्षिणा देकर विदा करें। इससे भी पितरों का आशीर्वाद आपको मिलेगा।
Image credits: Getty
Hindi
विधि-विधान से तर्पण-पिंडदान करें
सर्व पितृ अमावस्या पर अपने घर पर ही या किसी तीर्थ स्थान पर पितरों की शांति के लिए विधि-विधान से तर्पण-पिंडदान आदि करें। इससे पितृ दोष की शांति भी होती है।