Hindi

Surya Grahan 2025: क्यों होता है सूर्य ग्रहण ? जानें 5 अजीब मान्यताएं

Hindi

कब है सूर्य ग्रहण सितंबर 2025?

21 सितंबर, रविवार को साल 2025 का अंतिम सूर्य ग्रहण होगा। ये ग्रहण भारत में कहीं भी दिखाई नहीं देगा, इसलिए यहां इसकी कोई भी मान्यता जैसे सूतक आदि मान्य नहीं रहेगा।

Image credits: Getty
Hindi

जानें ग्रहण से जुड़ी अजीब मान्यताएं

हमारे देश में ग्रहण से जुड़ी कईं मान्यता हैं। कुछ ऐसी ही मान्यताएं विदेश में भी प्रचलित हैं। इनमें से कुछ मान्यताएं तो बहुत ही अजीब हैं, जिनके बारे में जानकर आप भी हैरान हो जाएंगे।

Image credits: Getty
Hindi

सूर्य को निगल लेता है मेंढक

वियतनाम दक्षिणपूर्व एशिया का एक देश है। यहां के लोग मानते हैं कि एक बहुत बड़ा मेंढक जब सूर्य को निगल लेता है तो सूर्य ग्रहण होता है। ये मेंढक बुरी शक्तियों का स्वामी है।

Image credits: Getty
Hindi

ग्रहों की लड़ाई से होता है सूर्य ग्रहण

पश्चिम अफ्रीका के एक देश टोगो के लोगों का मानना है कि 2 ग्रहों के लड़ने से सूर्य ग्रहण होता है। सूर्य ग्रहण होने से अनहोनी घटना-दुर्घटना होने का खतरा बना रहता है।

Image credits: Getty
Hindi

भगवान के नाराज होने से होता है सूर्य ग्रहण

ग्रीक देशों में मान्यता है कि सूर्य व चंद्र ग्रहण भगवान के नाराज होने से होने वाली अशुभ घटनाएं हैं। साथ ही ये निकट भविष्य में आने वाले संकट के बारे में हमें पहले से संकेत देती है।

Image credits: Getty
Hindi

आत्माओं के कारण होता है सूर्य ग्रहण

ब्राजील के रहने वाली जनजाति के लोग मानते हैं कि सूर्य ग्रहण बुरी आत्माओं के कारण होता है। इसलिए ग्रहण के दौरान यहां के लोग घरों में बंद हो जाते हैं और बाहर नहीं निकलते।

Image credits: Getty
Hindi

राहु निगल लेता है सूर्य को

भारतीय मान्यता है कि राहु-केतु सूर्य व चंद्रमा के दुश्मन हैं। समय-समय पर राहु कुछ देर के लिए सूर्य व चंद्रमा को निगल लेता है, जिसके कारण सूर्य व चंद्र ग्रहण जैसी घटनाएं होती हैं।

Image credits: Getty

इंदिरा एकादशी 2025 पर करें ये 5 उपाय, बचे रहेंगे बुरे दिनों से

Pitru Paksha 2025: श्राद्ध करते समय कौन-सा मंत्र बोलें?

Pitru Dosh: दीपक का ये उपाय दूर कर सकता है पितृ दोष, जानें कैसे करें?

Pitru Paksha: श्राद्ध का भोजन गाय, कौए और कुत्ते को क्यों देते हैं?