Hindi

Pitru Paksha: श्राद्ध का भोजन गाय, कौए और कुत्ते को क्यों देते हैं?

Hindi

कब तक रहेगा श्राद्ध पक्ष 2025?

इस बार श्राद्ध पक्ष 7 सितंबर से शुरू होगा चुका है जो 21 सितंबर तक रहेगा। श्राद्ध पक्ष के दौरान पितरों की आत्मा की शांति के लिए कईं उपाय जैसे तर्पण, पिंडदान आदि जरूर किए जाते हैं।

Image credits: Getty
Hindi

श्राद्ध का भोजन किन 3 पशु-पक्षी को खिलाते हैं?

श्राद्ध के लिए जो भोजन बनाया जाता है। उसमें से कौए, गाय और कुत्ते के लिए थोड़ा-थोड़ा जरूर निकाला जाता है। मान्यता है कि इन्हें भोजन दिए बिना श्राद्ध का पूरा फल नहीं मिलता।

Image credits: Getty
Hindi

श्राद्ध का भोजन गाय को क्यों देते हैं?

हिंदू धर्म में गाय को बहुत पवित्र मानते हैं। गाय में सभी देवी-देवता निवास करते हैं। और गाय ही मृत आत्मा को वैतरणी नदी पार कराती है। इसलिए श्राद्ध का भोजन गाय को जरूर खिलाते हैं।

Image credits: Getty
Hindi

श्राद्ध का भोजन कौए को क्यों खिलाते हैं?

हिंदू धर्म में कौए को पितरों का रूप माना गया है। कौआ यमराज का प्रतीक भी है। मान्यता है कि श्राद्ध का भोजन कौओं को खिलाने से पितृ प्रसन्न होते हैं और वंशजों को आशीर्वाद देते हैं।

Image credits: Getty
Hindi

श्राद्ध का भोजन कुत्ते को क्यों देते हैं?

श्राद्ध के भोजन में से कुत्ता का अंश भी जरूर निकाला जाता है क्योंकि कुत्ता यमराज का पशु माना गया है। श्राद्ध का भोजन कुत्ते को खिलाने से यमराज और पितृ दोनों प्रसन्न होते हैं।

Image credits: Getty

सर्व पितृ अमावस्या 2025 कब है, 20 या 21 सितंबर? जानें सही तारीख

कब लगेगा साल का आखिरी सूर्य ग्रहण? जानें सूतक और ग्रहण का समय

शारदीय नवरात्रि 2025 में कब करें कन्या पूजन? नोट करें सही डेट

Nepal Religion: नेपाल में किन देवी-देवताओं की होती है पूजा?