Hindi

शारदीय नवरात्रि 2025 में कब करें कन्या पूजन? नोट करें सही डेट

Hindi

कब से शुरू होगी शारदीय नवरात्रि 2025?

धर्म ग्रंथों में शारदीय नवरात्रि का विशेष महत्व बताया गया है। इस बार शारदीय नवरात्रि 22 सितंबर से 1 अक्टूबर तक मनाई जाएगी। शारदीय नवरात्रि में कन्या पूजन की परंपरा भी है।

Image credits: Getty
Hindi

किन तिथियों पर करें कन्या पूजन?

वैसे तो शारदीय नवरात्रि में कभी भी कन्या पूजन किया जा सकता है लेकिन अष्टमी और नवमी तिथि इसके लिए श्रेष्ठ मानी गई है। इन तिथियों पर किया गया कन्या पूजन शुभ होता है।

Image credits: Getty
Hindi

कब है नवरात्रि 2025 की अष्टमी तिथि?

पंचांग के अनुसार, शारदीय नवरात्रि 2025 की अष्टमी तिथि जिसे महाष्टमी भी कहते हैं, 30 सितंबर, मंगलवार को रहेगी। ये तिथि कन्या पूजन के लिए बहुत ही शुभ मानी गई है।

Image credits: Getty
Hindi

कब है नवरात्रि 2025 की नवमी तिथि?

पंचांग के अनुसार, शारदीय नवरात्रि 2025 की नवमी तिथि 1 अक्टूबर, बुधवार को रहेगी। ये नवरात्रि का अंतिम दिन होता है। इस दिन भी कन्या पूजन विशेष रूप से किया जाता है।

Image credits: Getty
Hindi

क्यों करते हैं कन्या पूजन?

धर्म ग्रंथों के अनुसार, 2 से 10 वर्ष तक की कन्याएं माता का स्वरूप होती हैं। इसलिए नवरात्रि के दौरान देवी के रूप में ही कन्याओं की पूजा की जाती है, जिससे शुभ फल मिलते हैं।

Image credits: Getty
Hindi

कन्या पूजन का महत्व

जहां पर भी नवरात्रि के दौरान माता की प्रतिमा स्थापित की जाती है, वहां कन्या पूजन करवाना जरूरी माना गया है। बिना कन्या पूजन के माता की स्थापना-पूजन का पूरा फल नहीं मिलता।

Image credits: Getty

Nepal Religion: नेपाल में किन देवी-देवताओं की होती है पूजा?

Dussehra 2025 Date: कब है दशहरा, 1 या 2 अक्टूबर? जानें सही डेट

Pitru Paksha 2025: श्राद्ध में अगर कौआ न मिले तो क्या करें?

चंद्र ग्रहण 2025 से जुड़े 10 सवाल, जिनके जवाब सभी जानना चाहते हैं