Dussehra 2025 Date: कब है दशहरा, 1 या 2 अक्टूबर? जानें सही डेट
Spiritual Sep 08 2025
Author: Manish Meharele Image Credits:Getty
Hindi
क्यों मनाते हैं दशहरा?
आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को हर साल दशहरा पर्व मनाया जाता है। ये पर्व भगवान श्रीराम की रावण पर जीत की खुशी में मनाते हैं, इसलिए इसे विजयादशमी भी कहते हैं।
Image credits: Getty
Hindi
कब है दशहरा 2025?
दशहरा हिंदुओं के प्रमुख त्योहारों में से एक है। इस दिन पूरे देश में अधर्म के प्रतीक रावण के पुतलों का दहन करने की परंपरा है। जानें 2025 में दशहरा पर्व कब मनाया जाएगा।
Image credits: Getty
Hindi
किस तिथि पर मनाते हैं दशहरा?
पंचांग के अनुसार, इस बार आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि 01 अक्टूबर, बुधवार की शाम 07:01 से 02 अक्टूबर, गुरुवार की शाम 07:11 बजे तक रहेगी।
Image credits: Getty
Hindi
क्या है विजयादशमी 2025 की सही डेट?
दशमी तिथि का सूर्योदय 2 अक्टूबर, गुरुवार को होगा और पूरे दिन भी यही तिथि रहेगी, इसलिए इसी दिन दशहरा यानी विजयादशमी का पर्व बहुत ही धूम-धाम से मनाया जाएगा।
Image credits: Getty
Hindi
क्या है दशहरा का महत्व?
मान्यता है कि 9 दिनों तक महिषासुर से युद्ध करने के बाद देवी दुर्गा ने दसवें दिन उसका वध किया था। ये अधर्म पर धर्म की जीत थी। उसी जीत की खुशी में हर साल दशहरा मनाते हैं।