Hindi

Chandra Grahan 2025 पर करें राशि अनुसार उपाय, बचे रहेंगे परेशानियों से

Hindi

सितंबर 2025 में कब है चंद्र ग्रहण?

7 सितंबर 2025 को होने वाले चंद्र ग्रहण का प्रभाव सभी राशियों पर होगा। इसके अशुभ फल से बचने के लिए राशि अनुसार उपाय किए जा सकते हैं। जानिए इन उपायों के बारे में…

Image credits: Getty
Hindi

मेष राशि

इस राशि के स्वामी मंगलदेव हैं। चंद्र ग्रहण के दौरान इस राशि के लोग महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें। इससे इनकी परेशानियां कम होंगी और ग्रहण के अशुभ फलों से भी बचे रहेंगे।

Image credits: Getty
Hindi

वृष राशि

इस राशि के स्वामी शुक्र देव हैं। ये लोग चंद्र ग्रहण के दौरान अपने गुरु द्वारा दिए गए मंत्र का जाप करें या शुक्र ग्रह के मंत्रों का जाप करें। इससे इन्हें मनाचाह फायदा हो सकता है।

Image credits: Getty
Hindi

मिथुन राशि

इस राशि के स्वामी बुध देव हैं जो वाणी और बुद्धि के कारक हैं। इस राशि के लोग चंद्र ग्रहण के दौरान ऊं सों सोमाय नमः मंत्र का जाप करें। इन्हें हर काम में सफलता मिलेगी।

Image credits: Getty
Hindi

कर्क राशि

इस राशि के स्वामी चंद्र देव हैं। ये लोग ग्रहण के अगले दिन यानी 8 सितंबर, सोमवार की सुबह उड़द की दाल और चावल का दान करें। इससे इनकी परेशानियां कम हो सकती हैं।

Image credits: Getty
Hindi

सिंह राशि

इस राशि के स्वामी सूर्यदेव हैं। ये लोग चंद्र ग्रहण के अगले दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि करें और उगते हुए सूर्य को तांबे के लोटे से अर्घ्य दें। इससे इनकी इच्छाएं पूरा होंगी।

Image credits: Getty
Hindi

कन्या राशि

इस राशि के स्वामी बुधदेव हैं। ये लोग चंद्र ग्रहण के दौरान भगवान विष्णु के मंत्र ऊं नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का जप करें। इससे इनके जीवन में खुशहाली बनी रहेगी।

Image credits: Getty
Hindi

तुला राशि

इस राशि के स्वामी शुक्रदेव हैं। इस राशि के लोग चंद्र ग्रहण के अगले दिन यानी 8 सितंबर को कौओं को मीठे चावल खिलायें। इन पर ग्रहण का अशुभ प्रभाव नहीं होगा।

Image credits: Getty
Hindi

वृश्चिक राशि

इस राशि के स्वामी मंगलदेव हैं। ये लोग चंद्र ग्रहण शुरू होने से पहले और बाद में भगवान शिव का जल से अभिषेक करें। इससे इन्हें परेशानियों से राहत मिल सकती है।

Image credits: Getty
Hindi

धनु राशि

इस राशि के स्वामी देवगुरु बृहस्पति हैं। ये लोग चंद्र ग्रहण के अशुभ फल से बचने के लिए चींटियों को आटे और शक्कर का मिश्रण खिलाएं। इससे इनकी टेंशन कुछ कम होगी।

Image credits: Getty
Hindi

मकर राशि

इस राशि के स्वामी शनिदेव हैं। इस राशि के लोग चंद्र ग्रहण के बाद किसी ब्राह्मण को अपनी इच्छा अनुसार धन और अनाज का दान करें। इससे इन्हें शुभ फल मिलेंगे।

Image credits: Getty
Hindi

कुंभ राशि

इस राशि के स्वामी भी शनिदेव हैं। इस राशि के लोग चंद्र ग्रहण के बाद जरूरतमंदों को सफेद कपड़े और चावल का दान करें। इससे इन्हें मानसिक शांति मिलेगी।

Image credits: Getty
Hindi

मीन राशि

इस राशि के स्वामी देवगुरु बृहस्पति हैं। ये लोग चंद्र ग्रहण के दौरान नमः शिवाय मंत्र का जाप रुद्राक्ष की माला से करें। इससे इनकी हर तरह की परेशानी दूर हो सकती है।

Image credits: Getty

Ganesh Visarjan Muhurat 2025: नोट करें दिन भर के गणेश विसर्जन मुहूर्त

Karwa Chouth 2025: 9 या 10 अक्टूबर, कब है करवा चौथ? जानें सही डेट

Pitru Paksha 2025: श्राद्ध पक्ष में न करें ये 5 काम वरना पछताएंगे

Ganesh Visarjan 2025: कब करें गणेश प्रतिमा विसर्जन, 6 या 7 सितंबर?