Karwa Chouth 2025: 9 या 10 अक्टूबर, कब है करवा चौथ? जानें सही डेट
Spiritual Sep 05 2025
Author: Manish Meharele Image Credits:Getty
Hindi
कब है करवा चौथ 2025?
हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को करवा चौथ का पर्व मनाया जाता है। इस पर्व का महिलाओं को खास इंतजार रहता है। जानें साल 2025 में ये पर्व कब मनाया जाएगा…
Image credits: Getty
Hindi
कब से कब तक रहेगी चतुर्थी तिथि?
पंचांग के अनुसार, इस बार कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि 9 अक्टूबर, गुरुवार की रात 10:54 से शुरू होगी जो अगले दिन 10 अक्टूबर, शुक्रवार की शाम 07:38 तक रहेगी।
Image credits: Getty
Hindi
कब उदय होगा चंद्रमा?
उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रवीण द्विवेदी के अनुसार, करवा चौथ व्रत चंद्रमा की उदया तिथि को देखकर किया जाता है। कार्तिक कृष्ण चतुर्थी तिथि का चंद्रमा 10 अक्टूबर को उदय होगा।
Image credits: Getty
Hindi
ये है करवा चौथ की सही डेट
ज्योतिषाचार्य पं. द्विवेदी के अनुसार, 10 अक्टूबर, शुक्रवार की शाम की चतुर्थी तिथि के संयोग में चंद्रमा उदय होगा, इसलिए इसी दिन करवा चौथ का व्रत-पूजन आदि कार्य किए जाएंगे।
Image credits: Getty
Hindi
महिलाए क्यों करती हैं करवा चौथ व्रत?
विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और घर की सुख-समृद्धि के लिए करवा चौथ का व्रत करती हैं। मान्यता है कि इस व्रत को करने से वैवाहिक जीवन में खुशहाली बनी रहती है।
Image credits: Getty
Hindi
क्यों खास है करवा चौथ का व्रत?
करवा चौथ का व्रत अन्य व्रतों के मुकाबले बहुत कठिन होता है क्योंकि इस व्रत में महिलाएं दिन भर कुछ भी खाती-पीती नहीं है। शाम को चंद्रमा उदय होने पर व्रत पूर्ण करती हैं।