Parivartini Ekadashi 2025 पर करें ये 5 उपाय, दूर होगा दुर्भाग्य
Spiritual Sep 02 2025
Author: Manish Meharele Image Credits:Getty
Hindi
कब है परिवर्तिनी एकादशी 2025?
3 सितंबर, बुधवार को परिवर्तिनी एकादशी है। इस दिन कुछ खास उपाय करने से दुर्भाग्य से बचा जा सकता है। ये उपाय बहुत ही आसान हैं। आगे जानें इन उपायों के बारे में…
Image credits: Getty
Hindi
भगवान विष्णु का अभिषेक करें
परिवर्तिनी एकादशी पर भगवान विष्णु की प्रतिमा का गाय के दूध से अभिषेक करें। अभिषेक करते समय ऊं नमो भगवते वासुदेवाय नम: मंत्र का जाप भी करें। इससे लाभ होगा।
Image credits: Getty
Hindi
जरुरतमंदों को दान करें
एकादशी तिथि दान के लिए बहुत ही शुभ मानी गई है। इस तिथि पर किया गया दान आपकी परेशानियां दूर कर सकता है। इस दिन अनाज, भोजन, कपड़े आदि चीजों का दान करना चाहिए।
Image credits: Getty
Hindi
मंदिर में ध्वज लगाएं
एकादशी पर आप अपने आस-पास के किसी मंदिर में केसरिया ध्वज लगाएं। अगर वहां पहले से ध्वज लगा हो तो नया ध्वज मंदिर में दान कर दें ताकि समय आने पर उसका उपयोग हो सके।
Image credits: Getty
Hindi
विष्णु सहस्त्रनाम का जाप करें
परिवर्तिनी एकादशी पर आप विष्णु सहस्त्रनाम का जाप करें। इस उपाय से आपकी बड़ी से बड़ी मुश्किल आसान हो सकती है और घर में सुख-शांति व समृद्धि बनी रहती है।
Image credits: Getty
Hindi
भगवान विष्णु को ये चीजें चढ़ाएं
परिवर्तिनी एकादशी पर भगवान विष्णु को पीले वस्त्र, पीले फल अर्पित करें। साथ ही केसरिया खीर का भोग लगाएं। खीर में तुलसी के पत्ते जरूर डालें। इससे आपकी मनोकामना पूरी होगी।