26 अगस्त, मंगलवार को हरतालिका तीज है। इस दिन महिलाएं सुबह-शाम और रात में भी भगवान शिव-पार्वती की पूजा करती हैं। ये पूजा शुभ मुहूर्त में करना चाहिए। जानें हरतालिका तीज के मुहूर्त…
Image credits: Getty
Hindi
हरतालिका तीज 2025 मुहूर्त
हरतालिका तीज 2025 का पहला शुभ मुहूर्त सुबह 05 बजकर 56 मिनिट से शुरू होगा जो 08 बजकर 31 मिनिट तक रहेगा। इसी मुहूर्त में महिलाओं को व्रत-पूजा का संकल्प भी लेना चाहिए।
Image credits: Getty
Hindi
हरतालिका तीज 2025 पूजा मुहूर्त
26 अगस्त, मंगलवार को हरतालिका तीज पूजा का दूसरा शुभ मुहूर्त शाम 06 बजकर 45 मिनिट से 07 बजकर 23 मिनिट तक रहेगा। ये प्रदोष काल का मुहूर्त है जो बहुत खास होता है।
Image credits: Getty
Hindi
हरतालिका तीज 2025 प्रथम प्रहर मुहूर्त
हरतालिका तीज व्रत में रात भर भगवान शिव-पार्वती की पूजा की जाती है। इसे चार प्रहर की पूजा कहते हैं। पहले प्रहर की पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 06.45 से रात 09.15 तक है।
Image credits: Getty
Hindi
हरतालिका तीज 2025 दूसरे प्रहर का मुहूर्त
हरतालिका तीज रात्रि के दूसरे प्रहर की पूजा का शुभ मुहूर्त रात 09 बजकर 15 मिनिट से अर्ध रात्रि 12 बजकर 20 मिनिट तक रहेगा।
Image credits: Getty
Hindi
हरतालिका तीज 2025 तीसरे प्रहर का मुहूर्त
हरतालिका तीज रात्रि के तीसरे प्रहर की पूजा का शुभ मुहूर्त अर्ध रात्रि12 बजकर 20 मिनिट से रात 03 बजकर 16 मिनिट तक रहेगा।
Image credits: Getty
Hindi
हरतालिका तीज 2025 चौथे प्रहर का मुहूर्त
हरतालिका तीज रात्रि के चौथे प्रहर की पूजा का शुभ मुहूर्त तड़के 03 बजकर 16 मिनट से सुबह 06 बजकर 12 मिनिट तक रहेगा।