Ganesh Chaturthi 2025: भगवान श्रीगणेश के प्रिय 5 भोग कौन-से हैं?
Spiritual Aug 25 2025
Author: Manish Meharele Image Credits:Getty
Hindi
गणेश चतुर्थी 27 अगस्त को
27 अगस्त, बुधवार को गणेश चतुर्थी है। इस दिन भगवान श्रीगणेश को विभिन्न तरह के भोग लगाए जाते हैं। 5 भोग श्रीगणेश को विशेष रूप से प्रिय हैं। जानें कौन-से हैं ये 5 भोग…
Image credits: Getty
Hindi
भगवान श्रीगणेश को किस चीज का भोग लगाएं?
धर्म ग्रंथों के अनुसार, भगवान श्रीगणेश को मोदक अति प्रिय है। मोदक कईं तरह के होते हैं। मोदक का भोग पाकर श्रीगणेश अति प्रसन्न होते हैं और भक्तों की हर इच्छा पूरी कर देते हैं।
Image credits: Getty
Hindi
श्रीगणेश को क्या भोग लगाएं?
भगवन श्रीगणेश के अनेक चित्रों में उनके हाथ में लड्डू दिखाया जाता है। इसलिए श्रीगणेश को भोग में लड्डू भी पसंद हैं। ये लड्डू शुद्ध घी से बनी बूंदी के हों तो और भी शुभ रहता है।
Image credits: Getty
Hindi
श्रीगणेश को कौन-से फल का भोग लगाएं?
वैसे तो किसी भी फल का भोग भगवान श्रीगणेश को लगा सकते हैं लेकिन केले का भोग उन्हें बहुत पसंद है। इसलिए गणेश उत्सव के दौरान गजानन देवता को केले का भोग अवश्य लगाएं।
Image credits: Getty
Hindi
श्रीगणेश को कौन-सा भोग पसंद है?
भगवान श्रीगणेश को मालपुए का भोग भी विशेष रूप से लगाया जाता है। मालपुआ एक भारतीय व्यंजन है जो खास मौके पर बनाया और खाया जाता है। मालपुआ के भी कईं वैरायटी होती है।
Image credits: Getty
Hindi
क्या है श्रीगणेश का प्रिय भोग?
भगवान श्रीगणेश के प्रिय भोगों में खीर भी शामिल है। ये खीर चावल या साबूदाना दोनों की हो सकती है। इस खीर में थोड़ा केसर मिला दिया जाए तो इसके कईं शुभ फल भी मिल सकते हैं।