Ganesh Chaturthi 2025: किस ओर सूंड वाली गणेश प्रतिमा होती है शुभ?
Spiritual Aug 24 2025
Author: Manish Meharele Image Credits:Getty
Hindi
कब है गणेश चतुर्थी 2025?
इस बार 27 अगस्त, बुधवार को गणेश चतुर्थी का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन घर, दुकान आदि स्थानों पर भगवान श्रीगणेश की मिट्टी से बनी प्रतिमा स्थापित करने की परंपरा है।
Image credits: Getty
Hindi
इन बातों का रखें ध्यान
प्रतिमा लेते समय कुछ बातों का ध्यान विशेष रूप से रखा जाता है जैसे प्रतिमा कहीं से टूटी-फूटी तो नहीं है। साथ ही ये भी देखा जाता है कि प्रतिमा में भगवान श्रीगणेश की सूंड किस ओर है।
Image credits: Getty
Hindi
किस ओर होनी चाहिए गणेश प्रतिमा की सूंड?
विद्वानों का मानना है कि गणेश प्रतिमा की सूंड बांई और मुड़ी होनी चाहिए। ऐसी प्रतिमा अधिक शुभ फल देने वाली मानी जाती है। इसकी पूजा करने से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है।
Image credits: Getty
Hindi
श्रीगणेश की कैसी प्रतिमा स्थापित न करें?
धर्म ग्रंथों के अनुसार, श्रीगणेश की ऐसी प्रतिमा न लें जिसमें वे खड़ी अवस्था में हों। आसन या चूहे पर बैठी श्रीगणेश प्रतिमा ही स्थापित करनी चाहिए। इस बात का खास ध्यान रखें।
Image credits: Getty
Hindi
कैसे रंगों वाली गणेश प्रतिमा करें स्थापित?
श्रीगणेश की प्रतिमा हमेशा शुभ रंगों वाली लेनी चाहिए जैसे-लाल, सफेद, पीली और हरी। काली या अन्य किसी डार्क कलर वाली गणेश प्रतिमा भूलकर भी स्थापित नहीं करनी चाहिए।
Image credits: Getty
Hindi
मिट्टी की ही गणेश प्रतिमा क्यों स्थापित करें?
विद्वानों के अनुसार, मिट्टी से बनी गणेश प्रतिमा ही स्थापित करनी चाहिए। ये बहुत शुभ होती है और विसर्जित करने पर जल्दी ही पानी में घुल जाती है। इससे पर्यावरण को भी नुकसान नहीं होता।
Image credits: Getty
Hindi
कैसा हो गणेश प्रतिमा का स्वरूप?
गणेशजी की प्रतिमा शास्त्र सम्मत होना चाहिए। यानी गणेश प्रतिमा के हाथों में पाश, लड्डू, अंकुश होना चाहिए, साथ ही एक हाथ वरमुद्रा में हो तो ऐसी प्रतिमा बहुत शुभ मानी गई है।