आने वाले कुछ दिनों में एक के बाद एक कईं प्रमुख त्योहार मनाए जाएंगे। इनमें दशहरा, करवा चौथ और दिवाली आदि प्रमुख हैं। आगे जानिए आने वाले 10 प्रमुख त्योहारों की डेट…
शारदीय नवरात्रि का पर्व इस बार 22 सितंबर से शुरू होगा, जो 1 अक्टूबर तक मनाया जाएगा। 30 सितंबर, मंगलवार को महाअष्टमी और 1 अक्टूबर, बुधवार को महानवमी रहेगी।
इस बार दशहरा यानी विजया दशमी का उत्सव 2 अक्टूबर, गुरुवार को मनाया जाएगा। इस दिन बुराई के प्रतीक रावण के पुतलों का दहन देश भर में होगा।
आश्विन मास की पूर्णिमा दो दिन होने से शरद पूर्णिमा का पर्व भी 2 दिन मनाया जाएगा 6 व 7 अक्टूबर को। 6 अक्टूबर को व्रत पूर्णिमा रहेगी और 7 अक्टूबर को स्नान दान पूर्णिमा।
करवा चौथ महिलाओं का सबसे पसंदीदा व्रत होता है। इस बार ये पर्व 10 अक्टूबर, शुक्रवार को मनाया जाएगा। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला उपवास करती हैं।
धनतेरस पर भगवान धन्वंतरि की पूजा विशेष रूप से की जाती है। इस बार धनतेरस का पर्व 18 अक्टूबर, शनिवार को मनाय जाएगा। इसी दिन से 5 दिवसीय दीपोत्सव की शुरूआत होगी।
इस बार 19 अक्टूबर, रविवार को रूप चतुर्दशी का पर्व मनाया जाएगा। इस पर्व को काली चौदस, नरक चतुर्दशी और छोटी दिवाली आदि कईं नामों से जाना जाता है।
दिवाली हिंदुओं का सबसे प्रमुख त्योहार है। इस बार दिवाली 20 अक्टूबर, सोमवार को है। इस दिन देवी लक्ष्मी की पूजा की जाती है। इस पर्व को मनाने के पीछे कईं मान्यताएं जुड़ी हैं।
दिवाली के अगले दिन गोवर्धन पूजा का पर्व मनाया जाता है लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा। गोवर्धन पूजा का पर्व दिवाली के एक दिन बाद यानी 22 अक्टूबर, बुधवार को मनाया जाएगा।
5 दिवसीय दीपोत्सव के अंतिम दिन भाई दूज का पर्व मनाया जाता है। इस दिन बहनें अपने भाइयों को घर बुलाकर भोजन करवाती हैं और तिलक लगाकर सुख-समृद्धि की कामना करती हैं।
छठ पूजा का पर्व वैसे तो पूरे देश में मनाया जाता है लेकिन बिहार और उत्तर प्रदेश में इसकी विशेष मान्यता है। इस बार छठ पूजा का पर्व 27 अक्टूबर, सोमवार को मनाया जाएगा।