Hindi

Sawan 2024: शिवजी को पूजा में कौन-सी 5 चीजें नहीं चढ़ानी चाहिए?

Hindi

कब से शुरू हो रहा है सावन 2024?

भगवान शिव की भक्ति का महीना सावन 22 जुलाई, मंगलवार से शुरू हो रहा है। धर्म ग्रंथों के अनुसार, शिवजी की पूजा में कुछ चीजें नहीं चढ़ानी चाहिए। आगे जानिए कौन-सी हैं ये 5 चीजें…

Image credits: adobe stock
Hindi

शिवजी को कौन-सा फूल न चढ़ाएं?

भगवान शिव की पूजा में केतकी का फूल नहीं चढ़ाना चाहिए। स्वयं महादेव ने अपनी पूजा में केतकी के फूल का उपयोग करने से मना किया है। शिवपुराण में इसकी कथा मिलती है।

Image credits: adobe stock
Hindi

हल्दी और कुमकुम भी न चढ़ाएं

विद्वानों के अनुसार, भगवान शिव की पूजा में हल्दी और कुमकुम नहीं चढ़ाना चाहिए। ये दोनों चीजें देवी पूजा में उपयोग आती है, इसलिए इनका उपयोग शिवजी की पूजा में नहीं करना चाहिए।

Image credits: adobe stock
Hindi

शंख से जल न चढ़ाएं

शिवलिंग का अभिषेक कभी शंख के जल से नहीं करना चाहिए। शंख को राक्षस शंखचूड़ का प्रतीक माना गया है, जिसका वध स्वयं महादेव ने अपने त्रिशूल से किया था।

Image credits: adobe stock
Hindi

तुलसी भी न चढ़ाएं

महादेव की पूजा में तुलसी का उपयोग भी वर्जित है। ग्रंथों के अनुसार तुलसी का पति शंखचूड़ नाम का राक्षस था। महादेव ने उसका वध किया था। इसलिए शिवजी की पूजा में तुलसी नहीं चढ़ाते।

Image credits: adobe stock
Hindi

नारियल के जल से अभिषेक न करें

विद्वानों का कहना है कि शिवलिंग का अभिषेक नारियल के जल से नहीं करना चाहिए। पूजा में नारियल का भोग जरूर शिवजी को लगा सकते हैं, लेकिन नारियल का जल न चढ़ाएं।

Image Credits: adobe stock