Khatu Shyam Birthday 2025 Date: कब मनाएं भगवान खाटूश्याम का जन्मदिन?
Spiritual Oct 23 2025
Author: Manish Meharele Image Credits:Getty
Hindi
किस दिन मनाते हैं खाटूश्याम का जन्मदिन?
भगवान खाटूश्याम का जन्मदिन हर साल कार्तिक शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को मनाया जाता है। मान्यता है कि इसी तिथि पर भगवान श्याम का सिर खाटू में प्रकट हुआ था।
Image credits: Getty
Hindi
कब है खाटूश्याम का जन्मदिन?
इस बार कार्तिक शुक्ल एकादशी तिथि 1 नवंबर, शनिवार को है। इसे देवउठनी एकादशी कहते हैं। इसी दिन भगवान खाटूश्याम का जन्मदिन पूरे देश में श्रद्धा से मनाया जाएगा।
Image credits: Getty
Hindi
कलयुग के देवता है भगवान श्याम
भगवान श्याम के देश भर में अनेक प्रसिद्ध मंदिर हैं। इनमें से राजस्थान के खाटू में स्थित मंदिर सबसे प्रमुख है। खाटू गांव में होने से इस मंदिर को खाटू श्याम कहा जाता है।
Image credits: Getty
Hindi
कौन हैं भगवान श्याम?
भगवान श्याम भीम के बेटे घटोत्कच्छ के पुत्र हैं। इनका असली बर्बरीक है। बर्बरीक महान शक्तिशाली थे, जिस कारण श्रीकृष्ण ने उन्हें कुरुक्षेत्र में हुए युद्ध में नहीं आने दिया।
Image credits: Getty
Hindi
इसलिए कहते हैं शीशदानी
भगवान श्याम का एक नाम शीशदानी भी है क्योंकि जब श्रीकृष्ण ने जब बर्बरीक से उसका सिर मांगा तो उन्होंने बिना किसी संकोच के अपना सिर काटकर उन्हें समर्पित कर दिया।
Image credits: Getty
Hindi
श्रीकृष्ण ने दिया अपना नाम
बर्बरीक ने अपना शीश काटकर जब श्रीकृष्ण को दिया तो वसुदेव ने उन्हें वरदान दिया ‘कलुयग में तुम्हें मेरे ‘श्याम’ नाम से पूजा जाएगा।’ इसलिए बर्बरीक को श्याम नाम से पूजा जाता है।