दिवाली पर करें इन 6 चीजों की पूजा, मिलेगा किस्मत का साथ
Spiritual Oct 20 2025
Author: Manish Meharele Image Credits:Getty
Hindi
दिवाली 20 अक्टूबर को
इस बार दीपावली 20 अक्टूबर, सोमवार को है। इस दिन देवी लक्ष्मी के अलावा कुछ खास चीजों की पूजा भी करनी चाहिए। इससे जीवन में खुशहाली रहती है। जानें कौन-सी हैं ये 6 चीजें…
Image credits: Getty
Hindi
झाड़ू की पूजा करें
हिंदू धर्म में झाड़ू को भी पूजनीय माना गया है क्योंकि इसी से हमारे घर की गंदगी दूर होती है। झाड़ू को लक्ष्मी का स्वरूप भी माना जाता है। इसलिए दिवाली पर इसकी पूजा जरूर करें।
Image credits: Getty
Hindi
तराजू-बाट की पूजा करें
जो लोग ऐसा व्यापार करते हैं जिसमें तराजू-बाट का उपयोग होता है, उन्हें दिवाली पर इनकी भी पूजा करनी चाहिए। क्योंकि ये भी हमारी आजीविका में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं।
Image credits: Getty
Hindi
बही खाते की पूजा करें
व्यापारी अपना हिसाब किताब जिस लाल डायरी में लिखते हैं, उसे बही खाता कहते हैं। दिवाली पर इसकी पूजा भी जरूर करें। इससे आपके बिजनेस में फायदे के योग बन सकते हैं।
Image credits: Getty
Hindi
वाहनों की पूजा भी करें
वाहन को देवी कालका का स्वरूप माना जाता है, चाहे वो 2 पहिया हो या 4 पहिया। वाहन हमारे जीवन में बहुत उपयोगी हैं, इसलिए दीपावली पर इसकी पूजा भी करनी चाहिए।
Image credits: Getty
Hindi
पेन-पुस्तकों की पूजा भी करें
दिवाली पर देवी लक्ष्मी के साथ देवी सरस्वती की पूजा भी की जाती है। पेन-पुस्तक आदि चीजें देवी सरस्वती का ही रूप मानी गई हैं, इसलिए विद्यार्थियों को इनकी पूजा भी करनी चाहिए।
Image credits: Getty
Hindi
इन चीजों की पूजा भी करें
जो लोग कम्प्यूटर, लेपटॉप आदि के जरिए से पैसा कमाते हैं, उन्हें दीपावली पर इन चीजों की पूजा भी करनी चाहिए। इससे इनके जीवन में सुख-समृद्धि और शांति बनी रहती है।