Mahabharat facts: अंक 18 क्यों दिलाता है महाभारत की याद? जानें रहस्य
Spiritual May 08 2025
Author: Manish Meharele Image Credits:Gemini
Hindi
जानें महाभारत का अंक 18 से कनेक्शन?
महाभारत में कईं रहस्य छिपे हैं, जिसके बारे में कम ही लोगों को पता है। महाभारत का अंक 18 से खास कनेक्शन है, जिसके बारे में कम ही लोगों को जानकारी है। जानें इससे जुड़ी खास बातें…
Image credits: Gemini
Hindi
महाभारत में कितने अध्याय हैं?
महाभारत में 18 अध्याय हैं, इन्हें पर्व कहा जाता है। इन 18 अध्यायों में आदि पर्व, सभा पर्व, विराट पर्व, भीष्म पर्व, सौप्तिक पर्व, अश्वमेधिका पर्व और स्वर्गारोहण पर्व प्रमुख हैं।
Image credits: Gemini
Hindi
महाभारत में कितने सैनिकों ने किया युद्ध?
महाभारत में कुल 18 अक्षौहिणी सेना के बीच युद्ध हुआ था, इनमें से 11 अक्षौहिणी सेना ने कौरवों के पक्ष में युद्ध किया था और 7 अक्षौहिणी सेना ने पांडवों के पक्ष में।
Image credits: Gemini
Hindi
गीता में कितने अध्याय हैं?
श्रीमद्भागवत गीता भी महाभारत का ही एक अंश है। गीता में भगवान श्रीकृष्ण ने मोहग्रहस्त अर्जुन को युद्ध करने का उपदेश दिया था। गीता में भी कुल 18 अध्याय हैं।
Image credits: iskconshop.com
Hindi
कितने दिनों तक चला था महाभारत युद्ध?
महाभारत का युद्ध कुल 18 दिनों तक चला था। इन 18 दिनों में कौरव पक्ष से कईं सेनापति बने, जिसमें भीष्म प्रमुख थे। वहीं पांडवों के पक्ष से धृष्टद्युम्न अंत तक सेनापति रहे।
Image credits: Gemini
Hindi
महाभारत युद्ध के बाद कौन-कौन जीवित बचा?
महाभारत युद्ध के बाद 18 योद्धा जीवित बचे थे, जिनमें कौरवों की ओर से कृपाचार्य, कृतवर्मा और अश्वत्थामा थे, पांडवों की ओर से श्रीकृष्ण, युयुत्सु, सात्यकि, 5 पांडव व अन्य शामिल थे।