महाभारत में किस योद्धा का रथ धरती से 4 अंगुल ऊपर चलता था?
Spiritual Jan 24 2025
Author: Manish Meharele Image Credits:Chat GPT
Hindi
किसका रथ चलता था धरती से ऊपर?
महाभारत में अनेक पराक्रमी योद्धाओं के बारे में बताया गया है। इनमें से एक योद्धा ऐसा भी था जिसका रथ जमीन से थोड़ा ऊपर चलता था। ये योद्धा पांडवों में से एक था। जानें कौन था ये…
Image credits: Chat GPT
Hindi
धर्मराज के अवतार थे युधिष्ठिर
महाभारत के अनुसार, पांडवों में से सबसे बडे़ भाई युधिष्ठिर यमराज के अवतार थे। इसलिए इन्हें धर्मराज भी कहते हैं। युधिष्ठिर का रथ बहुत ही अद्भुत था क्योंकि ये धरती से ऊपर चलता था।
Image credits: Chat GPT
Hindi
4 अंगुल ऊपर चलता था रथ
महाभारत के अनुसार धर्मराज युधिष्ठिर का रथ धरती से सटकर नहीं चलता था, बल्कि ये धरती से 4 अंगुल ऊपर चलता था। ये खूबी महाभारत के अन्य किसी योद्धा के रथ में नहीं थी।
Image credits: Chat GPT
Hindi
जब भीम ने फैलाई अफवाह
महाभारत युद्ध के दौरान जब भीम ने अश्वत्थामा हाथी का वध कर द्रोण पुत्र अश्वत्थामा की मृत्यु की बात फैलाई तो इस बात की सच्चाई जानने के लिए द्रोणचार्य युधिष्ठिर के पास आए थे।
Image credits: Chat GPT
Hindi
झूठ बोलते हीं धरती पर आ गया रथ
उस समय युधिष्ठिर ने गुरु द्रोणाचार्य से झूठ बोला था। जैसे ही धर्मराज युधिष्ठिर ने झूठ बोला, वैसे ही उनका रथ जमीन से चिपक गया यानी उसमें जो दिव्य शक्ति थी वह खत्म हो गई।