Navratri 2023 Vrat Niyam: नवरात्रि व्रत में भूलकर भी न करें ये 5 गलती
Spiritual Oct 14 2023
Author: Manish Meharele Image Credits:Getty
Hindi
15 अक्टूबर से शुरू होगी नवरात्रि
शारदीय नवरात्रि का पर्व 15 से 23 अक्टूबर तक मनाया जाएगा। जो लोग नवरात्रि का व्रत रखते हैं, उन्हें कुछ बातों का विशेष रूप से ध्यान रखना चाहिए। आगे जानिए व्रत के नियम…
Image credits: Getty
Hindi
ब्रह्मचर्य का पालन करें
आप भी नवरात्रि के दौरान व्रत रखते हैं ब्रह्मचर्य का पालन करें। सिर्फ शारीरिक रूप से ही नहीं बल्कि मानसिक रूप से भी इस तरह के विचार मन में लाएं। ये व्रत का सबसे जरूरी नियम है।
Image credits: adobe stock
Hindi
सात्विक भोजन करें
नवरात्रि व्रत के दौरान सात्विक भोजन करें। प्याज-लहसुन, शराब आदि तामसिक चीजों और पान जैसी राजसी चीजें खाने से बचें। नवरात्रि व्रत में खान-पान पर पूर्ण नियंत्रण होना चाहिए।
Image credits: adobe stock
Hindi
बाल-नाखून न काटें
नवरात्रि व्रत के दौरान क्षौर कर्म नहीं करना चाहिए। क्षौर कर्म का अर्थ है- बाल और नाखून काटना। नवरात्रि में शेविंग भी नहीं करवानी चाहिए, ये भी क्षौर कर्म के अंतर्गत ही जाता है।
Image credits: adobe stock
Hindi
महिला का अपमान न करें
हिंदू धर्म में महिलाओं को देवी माना गया है। इसलिए इनका अपमान न करें और नवरात्रि के दौरान तो इसका विशेष रूप से ध्यान रखें। महिलाओं का अपमान करने से देवी नाराज होती हैं।
Image credits: adobe stock
Hindi
संयमित हो दिनचर्या
नवरात्रि व्रत के दौरान पूरी तरह संयमित जीवन जीने का प्रयास करें। जैसे सुबह जल्दी उठे, रात को जल्दी सोएं। किसी तरह के बुरे विचार मन में नहीं आना चाहिए। किसी की बुराई न करें।