Raksha Bandhan 2025: नोट करें भाई को राखी बांधने का मंत्र, जानें फायदे
Spiritual Aug 03 2025
Author: Manish Meharele Image Credits:Getty
Hindi
क्यों मनाते हैं रक्षाबंधन?
हर साल सावन पूर्णिमा पर रक्षाबंधन पर्व मनाया जाता है। इस पर्व को मनाने का उद्देश्य ये है कि भाई-बहन के संबंधों में मिठास बनी रहे और वे एक-दूसरे के सुख-दुख के भागी बन सकें।
Image credits: Getty
Hindi
कब है रक्षाबंधन 2025?
इस बार रक्षाबंधन का पर्व 9 अगस्त, शनिवार को है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रवीण द्विवेदी के अनुसार, भाई को राखी बांधते समय बहनों को मंत्र बोलना चाहिए। जानें कौन-सा है वो मंत्र…
Image credits: Getty
Hindi
ये है राखी बांधने का मंत्र
येन बद्धो बलि: राजा दानवेंद्रो महाबल: तेन त्वामपि बध्नामि रक्षे मा चल मा चल अर्थ- जिस रक्षासूत्र से दानवराज बलि बंधे थे, उसी से मैं तुम्हें बांधती हूं। ये तुम्हारी रक्षा करेगा।
Image credits: Getty
Hindi
क्यों बोलें ये मंत्र?
जनेन विधिना यस्तु रक्षाबंधनमाचरेत। स सर्वदोष रहित, सुखी संवतसरे भवेत्।। अर्थ- ग्रंथों के अनुसार इस मंत्र को बोलकर जो बहन भाई की कलाई पर राखी बांधती है, वह सभी संकटों से बचा रहता है।
Image credits: Getty
Hindi
राजा बलि को किसने बनाया था भाई?
बलि दानवों के राजा थे। देवी लक्ष्मी ने रक्षासूत्र बांधकर उन्हें अपना भाई बनाया था। रक्षासूत्र बांधने के बाद राजा बलि ने भगवान विष्णु को पुन: लक्ष्मीजी को सौंप दिया था।
Image credits: Getty
Hindi
क्यों खास है ये मंत्र?
विद्वानों की मानें तो ये मंत्र हर बहन को अपने भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधते समय बोलना चाहिए, ऐसा करने से भाई के जीवन में खुशहाली और सुख-समृद्धि बनी रहती है।