Hindi

Shani Upay: 28 नवंबर से शनि होगा मार्गी, बैड लक से बचने करें 5 उपाय

Hindi

28 नवंबर को शनि होगा मार्गी

शनि ग्रह 28 नवंबर से मीन राशि में मार्गी हो रहा है यानी अब ये ग्रह सीधी चाल चलेगा। ऐसा होने से कुछ राशि वालों की परेशानी बढ़ सकती है। इससे बचने के लिए आगे बताए उपाय करें…

Image credits: Getty
Hindi

शनि चालीसा का पाठ करें

शनिदेव के बुरे असर से बचने के लिए रोज या हर शनिवार को शनि चालीसा का पाठ करें। ऐसा करने से शनिदेव की कृपा आप पर बनी रहेगी और परेशानियां अपने आप कम होंगी।

Image credits: Getty
Hindi

शनि से संबंधित चीजों का दान करें

शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए कुछ खास चीजों का दान करना चाहिए जैसे- तेल, जूते-चप्पल, तेल में पका भोजन, कंबल आदि। इससे आपके जीवन में खुशहाली हमेशा बनी रहेगी।

Image credits: Getty
Hindi

शनि के मंत्रों का जाप करें

शनिदेव के मंत्रों का जाप करना भी बहुत शुभ रहता है। अगर आप स्वयं ये उपाय न कर पाएं तो किसी योग्य विद्वान से भी संकल्प द्वारा ये करवा सकते हैं। ये उपाय प्रति शनिवार को करें।

Image credits: Getty
Hindi

शनिदेव को तेल चढ़ाएं

प्रत्येक शनिवार अपने आस-पास स्थित किसी शनि मंदिर में जाएं और सरसों के तेल शनिदेव की प्रतिमा पर चढ़ाएं। इससे आपके जीवन में चल रही समस्याओं का अंत हो जाएगा।

Image credits: Getty
Hindi

नीलम रत्न धारण करें

शनि की शांति के लिए नीलम रत्न पहना जाता है लेकिन इसे पहनने से पहले किसी योग्य विद्वान ज्योतिषी से सलाह जरूर लें। उसके बताए तरीके से ही नीलम रत्न धारण करना चाहिए।

Image credits: Getty

Ram Mandir Flag: राम मंदिर ध्वज के 10 फैक्ट, जो सभी को जानना चाहिए

Vivah Panchami पर करें ये 5 उपाय, लव लाइफ बनी रहेगी खुशहाल

Astro Tips: घर पर झंडा लगाने से कैसे दूर होगी परेशानी? यहां जानें

किस मुहूर्त में होगा राम मंदिर का ध्वजारोहण? जानें टाइमिंग और महत्व