Pradosh Upay: सोम प्रदोष 17 नवंबर को, महादेव को 5 चीजें चढ़ना न भूलें
Spiritual Nov 16 2025
Author: Manish Meharele Image Credits:Getty
Hindi
कब है सोम प्रदोष 2025?
17 नवंबर, सोमवार को सोम प्रदोष व्रत किया जाएगा। इस दिन कुछ खास चीजें जरूर चढ़ना चाहिए। ऐसा करने से महादेव की कृपा आप पर बनी रहेगी। आगे जानिए इन 5 चीजों के बारे में…
Image credits: Getty
Hindi
बिल्व पत्र जरूर चढ़ाएं
भगवान शिव की पूजा में बिल्व पत्र जरूर चढ़ाया जाता है। बिल्व पत्र को बहुत ही पवित्र माना गया है। बिल्व पत्र चढ़ाने से महादेव प्रसन्न होते हैं और अपने भक्त की हर कामना पूरी करते हैं।
Image credits: Getty
Hindi
आंकड़े के फूल अर्पित करें
आंकड़ा एक जहरीला पौधा होता है। इसके फूल भी महादेव को विशेष रूप से चढ़ाए जाते हैं। शिव महापुराण में भी इसका महत्व बताया गया है। इसे चढ़ाने से भी महादेव की कृपा मिलती है।
Image credits: Getty
Hindi
महादेव को धतूरा भी चढ़ाएं
धतूरा भी जहरीला होता है लेकिन फिर भी ये महादेव को प्रिय है। धतूरा यानी ऐसी वस्तु जिसे कोई छूना नहीं चाहता लेकिन महादेव को ये भी स्वीकार है। धतूरा चढ़ाने से महादेव खुश होते हैं।
Image credits: Getty
Hindi
चावल अर्पित करें
महादेव को चावल चढ़ाने से धन लाभ होता है, ऐसा शिव महापुराण में लिखा है। ध्यान रखें कि ये चावल टूटे हुए नहीं बल्कि साबूत हों। इससे महादेव आपकी हर इच्छा पूरी करेंगे।
Image credits: Getty
Hindi
भांग का भोग लगाएं
भांग को विजया भी कहते हैं। भांग एक नशीला पदार्थ है। महादेव को भांग चढ़ाने से अर्थ है हम अपनी बुराइयां उनको समर्पित कर इससे मुक्त होना चाहते हैं। इसी भाव से भांग चढ़ानी चाहिए।