Spiritual

सूर्यास्त के बाद न करें इन 5 चीजों का दान, नहीं तो बने रहेंगे कंगाल

सूर्यास्त होने के बाद कुछ खास चीजों का दान नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से धन हानि के योग बनते हैं और घर की सुख-समृद्धि चली जाती है। आगे जानें कौन-सी हैं वो चीजें…

Image credits: Getty

हल्दी का दान न करें

हल्दी गुरु ग्रह से संबंधित है, जो वैवाहिक जीवन का कारक है।। सूर्यास्त के बाद हल्दी का दान देने से बचना चाहिए। सूर्यास्त के बाद हल्दी दान करने से लव लाइफ में परेशानी हो सकती है।

Image credits: Getty

किसी को भी पैसा दान न करें

सूर्यास्त के बाद पैसों का दान न करें। अगर घर पर कोई व्यक्ति कुछ मांगने आए तो उसे भोजन करवा सकते हैं, लेकिन पैसों का दान करने से बचें, नहीं तो देवी लक्ष्मी रूठ सकती हैं।

Image credits: Getty

नमक भी किसी को न दें

शास्त्रों में नमक के दान के बारे में बताया गया है। नमक घर की बरकत का प्रतीक है। इसलिए सूर्यास्त के बाद इसे किसी को नहीं देना चाहिए। ऐसा करने से घर की बरकत चली जाती है।

Image credits: Getty

न करें चावल का दान

ये अनाज शुक्र ग्रह से संबंधित है। शुक्र ग्रह के शुभ प्रभाव से ही जीवन में भौतिक सुख मिलते हैं। शाम को किसी को भी चावल का दान न करें नहीं तो शुक्र ग्रह से अशुभ फल मिलते हैं।

Image credits: Getty

दूध-दही न दें किसी को

ये दोनों चीजें चंद्रमा से संबंधित हैं और चंद्रमा मन का कारक है। सूर्यास्त के बाद भूलकर भी इन चीजों का दान न करें नहीं तो मानसिक तनाव बढ़ सकता है। ऐसा करने से बचें।

Image credits: Getty