Spiritual

Kalki Dham Sambhal: कौन हैं भगवान कल्कि, जो लेंगे कलयुग में अवतार?

Image credits: Adobe Stock

कल्कि धाम का शिलान्यास आज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 19 फरवरी को यूपी के संभल में कल्कि धाम मंदिर का शिलान्यास करेंगे। भगवान कल्कि कौन हैं, इनका अवतार कब होगा? आगे जानिए क्या लिखा है धर्म ग्रंथों में…

Image credits: wikipedia

भगवान विष्णु लेंगे अवतार

महाभारत सहित कईं ग्रंथों में भगवान विष्णु के अनेक अवतारों के बारे में बताया गया है। इन्हीं में से एक है कल्कि अवतार। ये अवतार अभी हुआ नहीं है, कलयुग के चरम काल में होगा।

Image credits: wikipedia

क्यों होगा कल्कि अवतार?

श्रीमद्भागवत के अनुसार, कलयुग के अंत में जब अधर्म अपने चरम काल पर होगा, धर्म का नाम लेने वाला कोई नहीं बचेगा। तब धर्म की स्थापना के लिए भगवान विष्णु कल्कि अवतार लेंगे।

Image credits: Adobe Stock

कहां होगा कल्कि अवतार?

ग्रंथों के अनुसार, भगवान कल्कि का जन्म उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले के संभल में विष्णुयशा ब्राह्मण के यहां पुत्र रूप में होगा। भगवान विष्णु का ये अवतार 64 गुणों से पूर्ण रहेगा।

Image credits: Adobe Stock

किस तिथि पर होगा कल्कि अवतार?

धर्म ग्रंथों के अनुसार, श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को भगवान विष्णु कल्कि रूप में अवतार लेंगे। इसलिए इस तिथि पर हर साल कल्कि जयंती का पर्व धूमधाम से मनाया जाता है।

Image credits: Adobe Stock

ऐसी रहेगी ग्रहों की स्थिति

श्रीमद्भागवत महापुराण के12वें स्कंद के 24वें श्लोक में बताया गया है कि, जब गुरु, सूर्य और चंद्रमा एक साथ पुष्य नक्षत्र में प्रवेश करेंगे तब भगवान विष्णु कल्कि रूप में अवतार लेंगे।

Image credits: Adobe Stock