Spiritual

Kab Hai Somvati Amavasya: कब है साल 2024 की पहली सोमवती अमावस्या?

Image credits: Getty

कब है सोमवती अमावस्या 2024?

सोमवती अमावस्या का महत्व कईं ग्रंथों में बताया गया है। इस दिन किए गए उपाय, दान, यज्ञ आदि का फल कई गुना होकर मिलता है। जानें कब है साल 2024 की पहली सोमवती अमावस्या…

Image credits: Getty

कब बनता है सोमवती अमावस्या का संयोग?

जिस सोमवार को किसी भी महीने की अमावस्या तिथि होती है, उसे सोमवती अमावस्या कहते हैं। साल में 2-3 बार ऐसा संयोग बनता है। सोमवती अमावस्या को बहुत ही शुभ माना गया है।

Image credits: Getty

कब है 2024 की पहली सोमवती अमावस्या?

पंचांग के अनुसार, साल 2024 में 8 अप्रैल, सोमवार को चैत्र मास की अमावस्या का संयोग बन रहा है। खास बात ये है कि ये हिंदू वर्ष यानी विक्रम संवंत 2080 का अंतिम दिन रहेगा।

Image credits: Getty

क्यों खास है सोमवती अमावस्या?

धर्म ग्रंथों में सोमवती अमावस्या को बहुत ही शुभ माना गया है। इस दिन नदी में स्नान करने के बाद जरूरतमंदों को दान करने की परंपरा है। यज्ञ-हवन आदि के लिए भी ये दिन विशेष शुभ है।

Image credits: Getty

कौन-से शुभ योग बनेंगे इस दिन?

8 अप्रैल, सोमवार को इंद्र और सर्वार्थसिद्धि योग में सूर्योदय होगा। इसके बाद गद और मातंग नाम के 2 शुभ योग दिन भर रहेंगे, जिसके इस पर्व का महत्व और भी बढ़ गया है।

Image credits: Getty

इसलिए भी खास है ये तिथि?

धर्म ग्रंथों के अनुसार, अमावस्या तिथि के स्वामी पितृ देवता हैं। इसलिए इस तिथि पर पितरों की आत्मा की शांति के लिए तर्पण, पिंडदान आदि जरूर करना चाहिए।

Image credits: Getty