Hindi

Surya Grahan 2026: साल का पहला सूर्यग्रहण कब, क्या ये भारत में दिखेगा?

Hindi

कब है 2026 का पहला सूर्य ग्रहण?

साल 2026 का पहला सूर्य ग्रहण फरवरी में होगा। क्या ये ग्रहण भारत में दिखाई देगा? ये जानने की इच्छा सभी के मन में है। आगे जानिए सूर्य ग्रहण की डेट और इससे जुड़ी रोचक बातें…

Image credits: Getty
Hindi

फरवरी 2026 में कब होगा सूर्य ग्रहण?

ज्योतिषियों के अनुसार साल 2026 का पहला सूर्य ग्रहण 17 फरवरी, मंगलवार को होगा। इस दिन फाल्गुन मास की अमावस्या तिथि रहेगी। ये कंकणाकृति सूर्य ग्रहण होगा।

Image credits: Getty
Hindi

क्या भारत में दिखेगा सूर्य ग्रहण?

17 फरवरी, मंगलवार को होने वाला साल 2026 का पहला सूर्य ग्रहण भारत में कहीं भी दिखाई नहीं देगा। इसलिए यहां इसका कोई भी महत्व जैसे सूतक आदि मान्य नहीं होगा।

Image credits: Getty
Hindi

कहां दिखेगा सूर्य ग्रहण?

17 फरवरी, मंगलवार को होने वाला सूर्य ग्रहण दक्षिण अफ्रीका, दक्षिण अर्जेंटीना, चिली, अंटार्कटिका आदि देशों में दिखाई देगा। जहां ये ग्रहण दिखेगा, सिर्फ वहीं इसकी मान्यता रहेगी।

Image credits: Getty
Hindi

कब से कब तक दिखेगा सूर्य ग्रहण?

भारतीय समय के अनुसार 17 फरवरी, मंगलवार को होने वाला सूर्य ग्रहण रात 03 बजकर 27 मिनिट से शुरू होगा जो सुबह 07 बजकर 58 मिनिट पर समाप्त होगा।

Image credits: Getty
Hindi

क्यों होता है सूर्य ग्रहण?

जब चंद्रमा, सूर्य और पृथ्वी के बीच में आ जाता है तो कुछ देर के लिए सूर्य काला दिखाई देने लगता है, इसे ही सूर्य ग्रहण कहते हैं। यह घटना केवल अमावस्या के दिन ही होती है।

Image credits: Getty

स्त्रियां माथे पर लाल बिंदी क्यों लगती हैं, दूसरे रंग की क्यों नहीं?

Shivratri January 2026: कब है साल की पहली मासिक शिवरात्रि? जानें डेट

Makar Sankranti 2026: एक साल में कितनी संक्रांति होती है?

Mauni Amavasya 2026: कब है मौनी अमावस्या, क्या है इसका महत्व?