IPL 2025 में सबसे ज्यादा नोट छापने वाले 5 विदेशी क्रिकेटर
Cricket May 25 2025
Author: Shivansh Shekhar Image Credits:ANI
Hindi
IPL 2025 में विदेशी खिलाड़ियों की मौज
इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें सीजन में विदेशी खिलाड़ियों की मौज हुई है। सभी 10 फ्रेंचाइजी ने कई विदेशियों पर जमकर करोड़ों रुपए लुटाए हैं।
Image credits: ANI
Hindi
5 सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी
इसी बीच आईए हम आपको उन 5 विदेशी क्रिकेटरों के बारे में बताते हैं, जिन्हें IPL 2025 में सबसे महंगा खरीदा गया है। इनपर नोटों कि बौछार हुई है।
Image credits: ANI
Hindi
1. जोस बटलर (गुजरात टाइटंस)
नंबर 1 पर इंग्लैंड के फेमस खिलाड़ी जोस बटलर का नाम आता है। इस विदेशी क्रिकेटर को गुजरात टाइटंस ने 15.75 करोड़ रुपए में खरीदा था।
Image credits: ANI
Hindi
2. ट्रेंट बोल्ट (मुंबई इंडियंस)
दूसरे नंबर पर न्यूजीलैंड के पूर्व तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट का नाम शामिल है। बाएं हाथ के इस धाकड़ गेंदबाज को मुंबई इंडियंस ने 12.50 करोड़ रुपए में खरीदा।
Image credits: ANI
Hindi
3. जोफ्रा आर्चर (राजस्थान रॉयल्स)
इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर का नाम आता है। इस विस्फोटक खिलाड़ी को 12.50 करोड़ में राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा था।
Image credits: ANI
Hindi
4. जोश हेजलवुड (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु)
चौथे स्थान पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड का नाम आता है। इस ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी को फ्रेंचाइजी ने 12.50 करोड़ रुपए में खरीदा था।
Image credits: ANI
Hindi
5. मिचेल स्टार्क (दिल्ली कैपिटल्स)
IPL 2025 के महंगे बिकने वाले विदेशी क्रिकेटरों की लिस्ट में मिचेल स्टार्क पांचवें नंबर पर हैं। इस ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज को दिल्ली कैपिटल्स ने 11.75 करोड़ रुपए में खरीदा था।