कोमल शर्मा भारतीय क्रिकेटर अभिषेक शर्मा की बड़ी बहन हैं। वह कई बार आईपीएल और इंटरनेशनल मैचों के दौरान स्टेडियम में अपने भाई का उत्साह बढ़ाती हुई नजर आ चुकी हैं।
Image credits: Instagram@komalsharma_20
Hindi
क्या करती हैं कोमल शर्मा?
कोमल पेशे से फिजियोथेरेपिस्ट हैं। वह हेल्थ सेक्टर में काम करती हैं और मरीजों की शारीरिक समस्याओं के इलाज में मदद करती हैं। फिजियोथेरेपी के फील्ड में उन्होंने अपनी पहचान बनाई है।
Image credits: Instagram@komalsharma_20
Hindi
पंजाब के अमृतसर से है परिवार
कोमल शर्मा का परिवार पंजाब के अमृतसर का रहने वाला है। उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई अमृतसर से ही पूरी की। इसके बाद गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी अमृतसर से फिजियोथेरेपी की पढ़ाई की।
Image credits: Instagram@komalsharma_20
Hindi
भाई की सबसे बड़ी सपोर्टर
कोमल शर्मा अपने भाई अभिषेक शर्मा की सबसे बड़ी सपोर्टर मानी जाती हैं। जब भी अभिषेक किसी बड़े टूर्नामेंट या आईपीएल में खेलते हैं, तो वह स्टेडियम में मौजूद रहकर उनका हौसला बढ़ाती हैं।
Image credits: Instagram@komalsharma_20
Hindi
आईपीएल 2024 में खूब हुई थीं वायरल
आईपीएल 2024 के दौरान कोमल शर्मा सबसे ज्यादा चर्चा में आई थीं। वह कई मुकाबलों में स्टेडियम पहुंचीं और अभिषेक शर्मा को चीयर करती दिखाई दीं। कैमरे में उनकी कई तस्वीरें कैद हुईं।
Image credits: Instagram@komalsharma_20
Hindi
सोशल मीडिया पर भी हैं एक्टिव
कोमल शर्मा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 5 लाख फैंस है। वह प्रोफेशनल लाइफ, परिवार और अभिषेक शर्मा से जुड़े खास पलों की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।
Image credits: Instagram@komalsharma_20
Hindi
पिछले साल की थी शादी
कोमल शर्मा ने 3 अक्टूबर 2025 को लुधियाना के बिजनेसमैन लविश ओबरॉय के साथ शादी की। उनकी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं। इस दौरान अभिषेक शर्मा भी उनके साथ दिखें थे।