Bhai Dooj 2025: शुभमन से लेकर अभिषेक तक, मिलिए 8 क्रिकेटर्स की बहन से
Cricket Oct 23 2025
Author: Deepali Virk Image Credits:Gemini
Hindi
शुभमन गिल की बहन
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान शुभमन गिल की बहन का नाम शाहनील गिल है, जो एक सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर हैं। वो शुभमन से बड़ी है और बेहद ही खूबसूरत दिखती हैं।
Image credits: Instagram
Hindi
अभिषेक शर्मा की बहन
अभिषेक शर्मा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज का हिस्सा है। उनकी बहन का नाम कोमल शर्मा है, जिनकी हाल ही में शादी हुई। अपनी बहन की शादी में अभिषेक खूब मस्ती करते दिखे।
Image credits: Instagram
Hindi
श्रेयस अय्यर की बहन
भारतीय क्रिकेट टीम के उप कप्तान श्रेयस अय्यर की बहन का नाम श्रेष्ठा अय्यर है, जो एक प्रोफेशनल डांसर और कोरियोग्राफर है। साथ ही सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर भी हैं।
Image credits: Instagram
Hindi
ऋषभ पंत की बहन
ऋषभ पंत इंजरी के कारण ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज का हिस्सा नहीं है। उनकी बहन का नाम साक्षी पंत है। इसी साल 12 मार्च 2025 को उनकी की शादी हुई।
Image credits: Instagram
Hindi
विराट कोहली की बहन
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लंबे समय बाद वनडे खेल रहे विराट कोहली की बहन का नाम भावना कोहली है, जो उनसे बड़ी है और दिल्ली में रहती हैं। विराट के एक बड़े भाई विकास कोहली भी हैं।
Image credits: Instagram
Hindi
केएल राहुल की बहन
केएल राहुल की बहन का नाम भी भावना है, जो उनसे 3 साल बड़ी हैं। भावना की 2022 में शादी हुई थी।
Image credits: X
Hindi
वाशिंगटन सुंदर की बहन
वाशिंगटन सुंदर की बहन का नाम मणि शैलजा सुंदर हैं, जो उन्हीं की तरह क्रिकेटर हैं। वो तमिलनाडु की ओर से घरेलू क्रिकेट खेलती है और कमेंट्री भी करती हैं।
Image credits: Instagram
Hindi
अर्शदीप सिंह की बहन
भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की बहन का नाम गुरलीन कौर है। अर्शदीप के एक बड़े भाई भी हैं, जिनका नाम आकाशदीप है, वो ब्राम्पटन में रहते हैं।