Cricket

क्यों याद रखा जाएगा विराट कोहली का ऐतिहासिक शतक-सेंचुरी के TOP Moments

Image credits: x

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका

वनडे वर्ल्डकप 2023 में 5 नवंबर को भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच मैच खेला गया है। यह मैच विराट कोहली के ऐतिहासिक शतक के लिए हमेशा याद रखा जाएगा। भारत ने 326 का स्कोर बनाया।

Image credits: x

ईडेन गार्डेन से हुई थी शुरूआत

विराट कोहली ने वनडे करियर का पहला शतक भी इसी इडेन गार्डेन के मैदान पर मारा था। वह मैच श्रीलंका के खिलाफ खेला गया था। विराट ने तब सबसे बड़ी रन चेस करते समय शतक लगाया था।

Image credits: x

ईडेन गार्डेन में फैंस की बधाई

विराट कोहली ने यह शतक अपने जन्मदिन पर बनाया है। यही वजह है कि यह बेहद खास शतक बन गया है। ईडेन गार्डेन मैदान पर फैंस ने विराट कोहली के जन्मदिन की भी शुभकामनाएं दी।

Image credits: x

मोबाइल लाइट्स का माहौल

जिस वक्त विराट कोहली 99 रनों पर खेल रहे थे, तब दर्शकों ने अपनी मोबाइल की लाइट्स को ऑन कर दिया और विराट की शान में जमकर नारेबाजी की गई। विराट के शतक को फैंस ने यादगार बनाया।

Image credits: x

रितिका ने बजाई ताली

विराट के शतक बनाने पर कप्तान रोहित शर्मा की वाइफ रितिका ने भी जमकर तालियां बजाईं। विराट ने जब शतक बनाया तो उनके साथ रविंद्र जडेजा दूसरी छोर पर रहे। जडेजा ने भी विराट को बधाई दी।

Image credits: x

दिग्गजों ने दी बधाई

विराट का शतक पूरा होने पर भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ियों इरफान पठान, गौतम गंभीर सहित कई दिग्गजों ने बधाई दी है। विराट कोहली का वनडे वर्ल्डकप का यह दूसरा शतक है।

Image credits: Getty

सचिन तेंदुलकर का मैसेज

विराट कोहली के शतक बनाने पर महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने भी बधाई दी है। उन्होंने कहा कि विराट इसी वर्ल्डकप में 50वां शतक पूरा करें तो सबसे ज्यादा खुशी होगी।

Image credits: Getty